'पाकिस्तान के खिलाफ खेलना सबसे मुश्किल' 90 सेकंड में जीत के बाद भी डर गए थे संग्राम सिंह

Updated on 01-11-2025 12:39 PM
नई दिल्ली: मशहूर रेसलर और अभिनेता संग्राम सिंह एक्टिंग के अलावा मिक्सड मार्शल आर्ट में भी कमाल कर चुके हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने पाकिस्तानी रेसलर को महज 90 सेकंड में हराकर सनसनी फैला दी थी। अब यूरोप में होने वाले अपने अगले MMA मुकाबले के लिए कमर कस रहे संग्राम सिंह ने NBT से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वी के सामने महसूस किए गए दबाव को सबसे मुश्किल बताया।

पाकिस्तान से हारना मना था!

पाकिस्तानी रेसलर के खिलाफ मैच से पहले की रात को याद करते हुए संग्राम सिंह ने खुलासा किया कि उन पर कितना दबाव था। उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से बताऊं, तो उस रात को मुझे मुश्किल से दो घंटे नींद आई होगी। अगर कोई मेरा तापमान भी चेक करता, तो 100 से ऊपर ही मिलता।' संग्राम ने बताया कि उनके कोच ने भी उनसे स्पष्ट कह दिया था कि नेपाल या बांग्लादेश से हार जाना, लेकिन पाकिस्तान से मत हारना। उन्होंने कहा, 'जब सीने में उसका पहला मुक्का पड़ा, तब जाकर मैं जागा। तब आपको मालूम चलता है कि पाकिस्तान के खिलाफ खेलना सबसे ज्यादा मुश्किल होता है, फिर चाहे वो कोई भी खेल हो।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.