खिलाड़ियों को कोई असुविधा नहीं होगी: मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 15-03-2023 06:05 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। खेलों के लिए प्रदेश का बजट भी बढ़ाया गया है। खिलाड़ियों को कोई असुविधा नहीं हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की शूटिंग अकादमी बेहतर है। यहाँ शूटिंग का वर्ल्ड कप होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में "पंख" खेल उपलब्धि पुरस्कार-2023 कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विभिन्न खेलों में उपलब्धि हासिल करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को पंख पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। खेल एवं युवा-कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, विधायक श्री शैलेन्द्र जैन सहित खिलाड़ी और खेलप्रेमी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिंदगी एक खेल है। हम सब खिलाड़ी हैं। जिंदगी को खेलों की तरह ही जीना चाहिए। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हम तीसरे स्थान पर रहे। हमारे खिलाड़ियों ने चमत्कार किया। उनकी लगन और मेहनस से हम पहले नम्बर पर भी आ सकते हैं। मुख्यमंत्री ने बंसल न्यूज को खिलाड़ियों के लिए "पंख" खेल पुरस्कार स्थापित करने के लिए साधुवाद दिया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों को अच्छे कोच, सामग्री और मैदान मिले, इसलिए खेल बजट को बढ़ाया गया है। खिलाड़ियों को असुविधा न हो और वे अपनी क्षमता का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि शरीर स्वस्थ रखने के लिए खेल जरुरी है। खेल आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बच्चे खेलें और आगे बढ़ें उनको मरी शुभकामनाएँ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.