राष्ट्रीय सीनियर पैरा कैनो चैंप‍ियनश‍िप में देशभर के ख‍िलाड़ी द‍िखा रहे है दम

Updated on 18-03-2024 11:56 AM
 भोपाल। भारतीय कयाकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन के तत्वावधान में मप्र कयाकिंग कैनोइंग एसोसिएशन राजधानी के छोटे तालाब में 17वीं राष्ट्रीय सीनियर पुरुष व महिला पैरा कैनो चैंपियनशिप तथा प्रथम रैंकिंग आफ कैनो स्प्रिंट अंडर 23 सोमवार से शुरु हो गई है। देश भर के लगभग 200 खिलाड़ी अपना कौशल दिखाएंगे। इसका शुभारंभ भारतीय कयाकिंग एवं कैनोइंग संघ के अध्यक्ष प्रशांत कुशवाह और कोषाध्यक्ष विपिन दास शाम को 4‌.30 बजे करेंगे। इस चैंप‍ियनश‍िप के आधार पर भारतीय टीम का चयन क‍िया जाएगा।

यह जानकारी मप्र कयाकिंग कैनोइंग संघ के अध्‍यक्ष पीएस बुंदेला व आयोजन सच‍िव मयंक ठाकुर ने दी। उन्‍होंने बताया क‍ि प्रत‍ियोग‍िता की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। बाहर की टीमों आ गई और अभ्‍यास भी कर रही है। मेजबान मप्र का दावा मजबूत है, उम्‍मीद है हमारे ख‍िलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगे।

रविवार को अंतरराष्ट्रीय पैरा कैनो फेडरेशन के श्लेक आइवान वान जिल, भारतीय पैरा एसोसिएशन के चेयरपर्सन मयंक ठाकुर, डा दीप शिखा बेनीवाल, अनिल राठी व राहुल बुधोलिया की टीम ने क्वालिफिकेश किया।

मुकाबले सुबह सात बजे से शुरू हो गए है

सोमवार को सुबह सात बजे से मुकाबले प्रारंभ हो गए है, पहले दिन 200 मीटर रेस के मुकाबले होंगे। इसमें मप्र की एशियाड खिलाड़ी प्राची यादव, मनीष कौरव व गजेंद्र सिंह जैसे अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी अपना कौशल दिखाएंगे।

मप्र की टीम इस प्रकार है

महिला: प्राची यादव, रजनी झा, पूजा गर्ग, पूजा ओझा, अनुराधा, सोनम राठौर व करिश्मा।

पुरुष : मनीष कौरव, गजेंद्र सिंह, संजीव कोटिया, मनीष यादव, गिर्राज सिंह, राधेश्याम, दीपक शर्मा, नीपेंद्र कुमार।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.