बर्मिंघम टेस्ट में काली पट्टी बांधकर उतरे प्लेयर्स:गेंद छोड़ने में बोल्ड हुए रेड्डी

Updated on 03-07-2025 12:45 PM

भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। बुधवार को मुकाबले के पहले दिन भारत ने 5 विकेट खोकर 310 रन बना लिए। सभी प्लेयर्स काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे। नीतीश कुमार रेड्डी गेंद छोड़ने के चलते बोल्ड हो गए। वहीं कप्तान शुभमन गिल ने चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की।

काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे प्लेयर्स

भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमों के प्लेयर्स काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे। खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के पूर्व प्लेयर वैन लार्किंस को श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टी बांधी। लार्किंस का 71 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 1979 से 1991 के बीच 13 टेस्ट और 25 वनडे खेले।

यशस्वी ने लगातार 3 चौके लगाकर फिफ्टी पूरी की

टीम इंडिया के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने पहले टेस्ट में सेंचुरी लगाने के बाद दूसरे टेस्ट की पहली पारी में फिफ्टी लगाई। उन्होंने जोश टंग के ओवर में लगातार 3 चौके लगाकर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। वे 87 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने कॉट बिहाइंड कराया।

 शुभमन ने 2 चौके लगाकर सेंचुरी पूरी की

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने 57वें ओवर में शोएब बशीर के खिलाफ चौका लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने मिड ऑन की दिशा में चौका लगाया और अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। गिल ने फिर जो रूट के खिलाफ लगातार 2 चौके लगाकर अपनी 7वीं सेंचुरी भी पूरी की।

 गेंद छोड़ने में बोल्ड हुए नीतीश रेड्डी

नंबर-6 पर बैटिंग करने उतरे नीतीश कुमार रेड्डी गेंद छोड़ने की कोशिश में बोल्ड हो गए। 62वें ओवर की चौथी बॉल क्रिस वोक्स ने गुड लेंथ पर इन स्विंगर फेंकी। नीतीश ने गेंद को लीव किया, लेकिन बॉल स्विंग होकर स्टंप्स से जा लगी। वापसी मैच खेल रहे रेड्डी 1 ही रन बना सके।

 गेज टेस्ट के बाद अंपायर्स ने बॉल बदली

इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स के बार-बार कहने के बाद फील्ड अंपायर्स ने गेज टेस्ट के बाद बॉल चेंज कर दी। यह टेस्ट बॉल का आकार जांचने के लिए किया जाता है। गेज टेस्ट में अंपायर्स बॉल को एक छल्ले से निकालते हैं, अगर गेंद इसके बीच फंस जाती है तो उसे बदला जाता है। वहीं अगर गेंद छल्ले के बीच से निकल जाती है तो गेंद नहीं बदली जाती।

गिल ने की विराट और गावस्कर की बराबरी 

शुभमन गिल ने सीरीज में लगातार दूसरा शतक जमाया। गिल बतौर कप्तान शुरुआती दो टेस्ट में शतक जमाने वाले चौथे भारतीय बने हैं। उनसे पहले विजय हजारे, सुनील गावस्कर और विराट कोहली ने ऐसा किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.