सीकेनायडू में खिलाड़ी ने एक ओवर में जड़े 6 छक्के : शास्त्री-गायकवाड़ घरेलू क्रिकेट में कर चुके कारनामा

Updated on 22-02-2024 01:53 PM

आंध्र प्रदेश के बल्लेबाज वामसी कृष्णा ने सीके नायडू ट्रॉफी के एक ओवर में 6 छक्के जड़ दिए। वह घरेलू क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले रवि शास्त्री और ऋतुराज गायकवाड के बाद तीसरे भारतीय बने। इंटरनेशनल क्रिकेट में युवराज सिंह 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने वाले एकमात्र भारतीय हैं।

कृष्णा ने रेलवे के स्पिनर दमनदीप सिंह के खिलाफ ये रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 64 बॉल पर 110 रन बनाए। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 प्लेयर्स का स्टेट लेवल मल्टी-डे टूर्नामेंट है।

रेलवे को पहली पारी में बढ़त, मैच ड्रॉ
वामसी कृष्णा की विस्फोटक पारी के बावजूद आंध्र की 378 रन ही बना सकी। विशाखापट्‌टनम के डॉ. वायएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। रेलवे ने अपनी पारी 231 ओवर बाद 865/9 के स्कोर पर डिक्लेयर की। मैच ड्रॉ रहा और रेलवे ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर एक्स्ट्रा पॉइंट हासिल किया।

गायकवाड एक ओवर में 7 सिक्स लगा चुके
पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रवि शास्त्री ने 19 जनवरी 1985 को बड़ौदा के बॉलर तिलक राज के खिलाफ 6 बॉल पर 6 सिक्स लगाए थे। वहीं 2022 में महाराष्ट्र के ऋतुराज गायकवाड ने विजय हजारे ट्रॉफी में यह कारनामा किया था।

गायकवाड ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ 6 नहीं बल्कि 7 सिक्स लगाने का कारनामा किया था। गेंदबाज शिवा सिंह ने एक नो-बॉल फेंकी थी, जिस पर भी ऋतुराज ने सिक्स लगाया था। उन्होंने अपनी पारी में 220 रन बनाए थे।

सर गैरी सोबर्स ऐसा करने वाले पहले बैटर
दुनिया में सबसे पहले एक ओवर में 6 छक्के जमाने का कारनामा वेस्टइंडीज के दिग्गज सर गारफील्ड सोबर्स ने किया था। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में 31 अगस्त 1968 को मैल्कम नैश की 6 बॉल पर 6 छक्के जड़े थे।

अब तक आधा दर्जन से ज्यादा क्रिकेटर कर चुके हैं यह कारनामा
डोमेस्टिक और इंटरनेशनल क्रिकेट को मिलाकर देखें तो अब तक आधा दर्जन से ज्यादा क्रिकेटर एक ओवर में 6 छक्के जमाने का कारनामा कर चुके हैं। इनमें सर गैरी सोबर्स, रवि शास्त्री, हर्शेल गिब्स, कायरन पोलार्ड और युवराज सिंह जैसे दिग्गजों के नाम हैं।

युवराज ने इंटरनेशनल टी-20 में जड़े थे 6 छक्के
युवराज सिंह ने 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ लगातार 6 गेंद पर 6 छक्के लगाए थे। टी-20 में वेस्टइंडीज के कायरन पोलार्ड श्रीलंका के अकिला धनंजय के खिलाफ 6 सिक्स लगा चुके हैं। इसी मुकाबले में धनंजय ने हैट्रिक भी ली थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.