चंडीगढ़ में लड़कों संग गली क्रिकेट खेला ताने मिले तो बाल कटवाए पारी में 10 विकेट ले चुकी

Updated on 11-12-2023 01:58 PM

वुमेन प्रीमियर लीग (WPL) के 2024 सीजन की ऑक्शन में चंडीगढ़ की 20 साल की काशवी गौतम ने सबको सरप्राइज कर दिया। उन्हें गुजरात जॉयंट्स ने 2 करोड़ में खरीदा। इतनी ही राशि में बिकीं ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड के साथ वह सबसे महंगी प्लेयर हैं। काशवी की बेस प्राइज सिर्फ 10 लाख थी लेकिन उन्हें 20 गुना कीमत पर खरीदा गया।

जिसके बाद दाएं हाथ की पेसर काशवी गौतम सुर्खियों में आ गई है। काशवी 6 साल की उम्र से ही पड़ोस के लड़कों के साथ गली क्रिकेट खेलती थी। काशवी ने एक मैच में सभी 10 विकेट लेकर दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले जैसा कारनामा किया।

खेल और पढ़ाई के लिए काशवी ने इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जैसा शेड्यूल बनाया।

काशवी इस वक्त मुंबई में चल रहे अंडर-23 टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। वह यूटी क्रिकेट एसोसिएशन की महिला सीनियर टीम की कप्तान भी हैं। पिछली बार उनकी बोली नहीं लगी थी।

चाची के कहने पर शुरू किया क्रिकेट
काशवी गौतम चंडीगढ़ से सटे पंजाब के जीरकपुर की रहने वाली है। वह 2 बहनों में बड़ी है। चाची सुनीता शर्मा के कहने पर क्रिकेट खेलना शुरू किया। 6 साल की उम्र में ही काशवी ने चंडीगढ़ में पड़ोस के लड़कों के साथ गली क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। खेल के लिए पिता सुदेश शर्मा और मां सीमा ने भी उसका पूरा सहयोग किया।

लड़कों संग क्रिकेट खेलने का ताना सुना तो बाल कटवा लिए
काशवी गौतम के परिजन बताते हैं कि अक्सर लोग कहते थे कि लड़की होकर यह लड़कों संग क्रिकेट खेलती थी। यह तो लड़कों का खेल है। उस वक्त काशवी के बाल बड़े थे। यह सुनकर काशवी ने क्रिकेट खेलना नहीं छोड़ा बल्कि अपने बाल कटवा लिए। जिससे वह भी लड़कों की तरह दिखने लगी और उन्हीं के साथ क्रिकेट खेलती रही।

प्रैक्टिस के लिए घर शिफ्ट किया
वह पहले चंडीगढ़ के सेक्टर 32 में रहती थी। यहीं प्रैक्टिस कर रही थी। फिर उसके कोच नागेश गुप्ता ने एकेडमी पीरमुच्छला में शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने घर शिफ्ट किया और ढकौली में रहने लगीं।

BA फाइनल की स्टूडेंट, प्रैक्टिस के साथ पढ़ाई भी
काशवी ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए पिछले 2 सालों से अपने टाइट शेड्यूल बनाकर उस पर अमल कर रही हैं। क्रिकेट और पढ़ाई में तालमेल बना रहे, इसके लिए परिवार की मदद ली। वह रोज सुबह प्रैक्टिस के लिए एकेडमी जाती हैं। फिर घर आकर पढ़ाई करना दिनचर्या का हिस्सा बना लिया। वह इस वक्त सेक्टर 26 के खालसा कॉलेज में BA फाइनल की स्टूडेंट है।

सभी 10 विकेट लेने वाली पहली भारतीय वुमन क्रिकेटर काशवी गौतम पहली बार तब सुर्खियों में आईं, जब उन्होंने एक मैच में सभी 10 विकेट ले लिए। यह मुकाबला 2020 में आंध्र प्रदेश के कडपा में हुआ। बीसीसीआई महिला अंडर-19 के एक दिवसीय टूर्नामेंट में काशवी ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 12 रन देकर सभी विकेट लिए। वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गईं।

इसके अलावा काशवी ने सीनियर वुमेन इंटर जोनल टी-20 ट्रॉफी में हैट्रिक भी ली थी। नॉर्थ जोन के लिए 5 विकेट लेकर वह नॉर्थ-ईस्ट जोन के खिलाफ 111 रन से जीत दिला चुकी हैं। इस साल उन्होंने BCCI सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी में चंडीगढ़ के लिए 12 विकेट लिए और 112 रन भी बनाए। बांग्लादेश में खेले वुमेन एशिया कप की टीम में वह शामिल थी और 2 मैच खेले।

WPL खेलना मेरा सपना
गुजरात की 2 करोड़ की बोली के बाद काशवी ने मीडिया से कहा कि जब बोली हुई तो मैं प्रैक्टिस के बाद टीम के साथ बस में थी। तब साथी खिलाड़ी ने इसके बारे में बताया। मैं शुरू में तो इस पर विश्वास नहीं कर सकी। WPL खेलना मेरा सपना था, जो अब पूरा होगा। इस लीग में देश-विदेश की बेहतरीन प्लेयर्स खेलेंगे। काशवी ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलिसा हीली का विकेट लेना चाहती है।

मां बोली- बेटी पर गर्व
काशवी गौतम की मां सीमा ने कहा कि 13 साल की उम्र से काशवी ने प्रोफेशनल क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। आज कड़ी मेहनत से उसे यह मुकाम मिला है। हमें उसकी कड़ी मेहनत पर पूरा यकीन था। आगे भी उसकी मेहनत जारी रहेगी। काशवी पढ़ाई में भी तेज है और हर बार 90% से ज्यादा मार्क्स लेकर आती है। काशवी के पिता सुदेश शर्मा ने कहा कि बेटी की कड़ी मेहनत की वजह से उसे उम्मीद से कहीं अधिक मिला है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.