भोपाल में लोकसभा चुनाव की काउंटिंग का प्लान तैयार:पुरानी जेल में 3 हजार कर्मचारी करेंगे वोटों की गिनती

Updated on 17-05-2024 01:35 PM

भोपाल में लोकसभा चुनाव की काउंटिंग का प्लान तैयार हो गया है। 4 जून को पुरानी जेल में करीब 3 हजार अधिकारी-कर्मचारी वोटों की गिनती करेंगे। काउंटिंग के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए जाएंगे। 500 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात रहेंगे। वहीं, 2 एम्बुलेंस और 1 फायर बिग्रेड पूरे समय मौजूद रहेंगी।

बता दें कि 7 मई को भोपाल लोकसभा सीट के लिए मतदान हो चुका है। करीब 64% मतदाताओं ने वोट डाले हैं। मतदान के बाद ईवीएम पुरानी जेल में बने स्ट्रॉन्ग रूम में सील कर दी गई, जो 4 जून की सुबह खुलेगी। काउंटिंग के लिए प्लान तैयार किया गया है। वहीं, कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने अफसरों को काम भी बांटे हैं।

इन्हें बांटा काम
ज्वाइंट कलेक्टर आदित्य जैन मतगणना दल और माइक्रो आब्जर्वर का पहला, दूसरा और तीसरा रेंडमाइजेशन कराएंगे। जिपं के अतिरिक्त सीईओ विनोद यादव काउंटिंग में लगे अधिकारी-कर्मचारियों की ट्रेनिंग प्रक्रिया पूरी कराएंगे। जिला सूचना अधिकारी ताजवर मुशर्रफ, सहायक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी बद्री प्रसाद, ई-गर्वनेंस मैनेजर विकास गुप्ता और लोकसेवा प्रबंधक प्रसून सोनी परिणाम का टेबुलेशन करेंगे। डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते को प्रवेश कार्ड, अजय शर्मा को डाक मतपत्र समेत अन्य अधिकारियों को भी काम सौंपे गए हैं।

5 हजार लोग मौजूद रहेंगे
काउंटिंग के दिन पुरानी जेल में करीब 5 हजार अधिकारी-कर्मचारी, एजेंट आदि मौजूद रहेंगे। इसलिए तैयारियां भी उसी हिसाब से की जा रही है। किसी के स्वास्थ्य को लेकर कोई दिक्कत होती है तो 2 एम्बुलेंस पूरे समय मौजूद रहेंगी। वहीं, 1 फायर बिग्रेड भी परिसर में खड़ी रहेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.