भोपाल में नुक्कड़ नाटक, सभाओं के लिए जगह तय, पहले आओ पहले पाओ पर मिलेगी अनुमति, एप से भी कर सकेंगे बुकिंग

Updated on 22-03-2024 12:16 PM
भोपाल। लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों द्वारा नुक्कड़ नाटक, सभाएं आयोजित की जाएंगी। इनके लिए जिला प्रशासन ने जगह तय कर दी हैं। चुनाव की घोषणा के बाद भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेता सक्रिय हो गए हैं। इनको तय स्थान पर ही अनुमति दी जाएगी। वह अनुमति एप से भी ले सकेंगे। जिस पर आवेदन अपलोड करने के बाद पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर अनुमति जारी की जाएंगी। बता दें कि जिला निर्वाचन कार्यालय ने जिले की हुजूर, बैरसिया, कोलार, शहर, संत हिरदाराम नगर, टीटी नगर, और एमपी नगर सर्कल क्षेत्र के एसडीएम से सभाओं को लेकर प्रतिवेदन मांगा था, जिसके आधार पर इन जगहों का चयन किया गया है।

अनुमति लेकर यहां कर सकेंगे बड़ी सभाएं

शहरी क्षेत्र में बड़ी सभाओं के लिए जंबूरी मैदान, दशहरा मैदान गोविंदपुरा, इकबाल मैदान, आबेडकर नगर, महात्मा गांधी स्कूल मैदान गोविंदपुरा, दशहरा मैदान बंजारी, बैरागढ़ दशहरा मैदान, बैरसिया दशहरा मैदान, छोला दशहरा मैदान, हाउसिंग बोर्ड करोंद दशहरा मैदान, अशोका गार्डन दशहरा मैदान, अंबेडकर पार्क तुलसी नगर, कम्युनिटी पार्क शास्त्री नगर, लाल परेड ग्राउंड, बिट्टन मार्केट दशहरा मैदान, शाहजहांनी पार्क सहित अन्य जगहों को तय किया है।

नुक्कड़ नाटक व सभाओं के लिए यह स्थान किए चिह्नित

शहरी क्षेत्र में भोपाल टाकीज चौराहा, पीर गेट चौराहा, डीआइजी बंगला चौराहा, नादरा बस स्टैड चौराहा, शाहजहांनाबाद चौराहा, नारियलखेड़ा, करोंद चौराहा, सुभाष फाटक के पास खेल मैदान, गोविंदपुरा हाट बाजार, करोंद चौराहे के पास, चेतक ब्रिज के पास, ऐशबाग फाटक, बाल विहार चौराहा, मंगलवारा चौराहा, इतवारा चौराहा, सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड, चार बत्ती चौराहा, लिली टाकीज चौराहा, जिंसी चौराहा, शब्बन चौराहा सहित अन्य जगहों को नुक्कड़ सभाओं के लिए तय किया गया है।

लोकसभा चुनाव में प्रचार -प्रसार के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा नुक्कड़ नाटक, सभाएं आयोजित की जाती है। इनके आयोजन के लिए जगह तय कर दी गई हैं। सिर्फ इन्हीं तय जगहों पर दलों को अनुमति दी जाएगी। साथ ही पहले आओ पहले पाओ के अनुसार यह अनुमति देंगे।

                                            - कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, भोपाल

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.