PL 2024 मिनी ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होगा

Updated on 04-12-2023 03:08 PM

IPL 2024 की नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होगी। ऐसा पहली बार होगा, जब IPLका ऑक्शन देश से बाहर हो रहा है। IPL प्रशासन ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। इस बार पिछले साल की तुलना में टीमों के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 5 करोड़ रुपये ज्यादा होंगे।

पिछले सीजन में फ्रेंचाइजी के पास टीम के लिए 95 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की गई थी। इस बार टीम तैयार करने के लिए 100 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। साथ ही टीमों के पास पिछले सीजन यानी 2023 की बची हुई राशि भी होगी।

IPL ऑक्शन के लिए 1166 प्लेयर्स ने करवाया है रजिस्ट्रेशन
IPLऑक्शन के लिए 1166 प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 830 भारतीय और 336 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। विदेशी खिलाड़ियों में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने नाम नहीं दिया।

मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, ट्रैविस हेड, जेराल्ड कूट्जी और रचिन रवींद्र जैसे खिलाड़ी बड़े विदेशी खिलाड़ी ऑक्शन में उतरेंगे। भारतीय खिलाड़ियों में हर्षल पटेल, शार्दूल ठाकुर, उमेश यादव और जयदेव उनादकट जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इनकी कीमत 10 करोड़ रुपए के पार जा सकती है।

10 टीमों में 77 खिलाड़ियों की ही जगह खाली
टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली 10 टीमों ने अपने ज्यादातर खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा 77 खिलाड़ी ही खरीदे जा सकेंगे, जिनमें 30 विदेशी रहेंगे। टीमों के पास 262.95 करोड़ रुपए बाकी हैं, हर टीम का पर्स इस बार 100 करोड़ रुपए का रहेगा।

25 प्लेयर्स की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए
ऑक्शन में 25 प्लेयर्स की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है, इनमें ऑस्ट्रेलिया के 7 और भारत के 4 खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस, ट्रैविस हेड, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, स्टीव स्मिथ, जोश इंग्लिस और सीन एबॉट की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। भारतीयों में हर्षल पटेल, केदार जाधव, शार्दूल ठाकुर और उमेश यादव की बेस प्राइस सबसे ज्यादा है।

इनके अलावा 20 प्लेयर्स की बोली 1.50 करोड़ और 16 प्लेयर्स की बोली 1 करोड़ रुपए से शुरू होगी। बाकी 1105 प्लेयर्स की बेस प्राइस 20 से 95 लाख रुपए के बीच है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.