पीयूष चावला मुंबई इंडियंस के लिए ऐसे ही नहीं कर रहे कमाल, उद्देश्य जानकर आप कहेंगे ये तो होना ही था!

Updated on 13-05-2023 08:23 PM
मुंबई: पीयूष चावला (Piyush Chawla) आईपीएल के पिछले सीजन में अनसोल्ड थे। इसके बाद वह लीग में क्रिकेट एक्सपर्ट और कमेंटेटर के रूप में नजर आए। आईपीएल 2023 (IPL 2023) की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 34 साल के पीयूष चावला को बेस प्राइस 50 लाख में खरीदा। अभी वह लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने का मामले में तीसरे नंबर पर हैं। 12 मैच में 19 बल्लेबाज उनका शिकार हो चुके हैं। चावला का किसी भी आईपीएल सीजन में यह बेस्ट प्रदर्शन भी है।

बेटे के लिए खेल रहे पीयूष चावला

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले के बाद मुंबई इंडियंस (MI vs GT) के लेग स्पिनर पीयूष चावला ने कहा कि वह अपने बेटे के लिए खेल रहे हैं। मैच के बाद जियो सिनेमा पर बात करते हुए चावला ने कहा, 'यह सीरीज बहुत मायने रखता है क्योंकि यह केवल वापसी नहीं है। मैं अपने बेटे के लिए भी खेलना चाहता था क्योंकि उसने मुझे खेलते हुए नहीं देखा था। जब उसने मुझे देखा तो वह बहुत छोटा था। अब वह इसे बेहतर ढंग से समझने लगा है।'

2006 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले पीयूष चावला ने आगे कहा- वह अभी भी 6 साल का है। लेकिन वह वास्तव में खेल का फॉलो करता है और खेल को समझता है। इसलिए मैं खेलना चाहता था और उसके लिए कुछ खास करना चाहता था'

उन्होंने ये भी बताया कि उनका बेटा मैच के तुरंत बात उनके खेल का रिव्यू भी करता है। अगर साथ नहीं होता है फोन कॉल पर। पीयूष चावला के अनुसार उनका बेटा ही उनका सबसे बड़ा क्रिटिक है।

मुंबई की गेंदबाजी की जान

पीयूष चावला इस सीजन मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी की जान हैं। टीम के सभी गेंदबाज महंगे साबित हो रहे हैं। टॉप-15 में उनके अलावा टीम का कोई भी गेंदबाज नहीं है। चावला ने 12 मैचों में 7.59 की इकोनॉमी से रन दिये हैं। वहीं अन्य गेंदबाज खूब महंगे रहे हैं। रोहित को जब भी विकेट लेना या रन रोकना होता है तो चावला की तरफ ही देखते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.