घर में पालते हैं कबूतर तो जान लीजिए किन-किन बीमारियों को दे रहे हैं न्योता

Updated on 13-03-2023 07:55 PM
नई दिल्ली: क्या आपको भी अपने घर में कबूतर पालने का शौक है या औरों को देखकर आपने भी घर में कबूतर रखने का मन बना लिया है। अगर ऐसा है तो आपको यह खबर जरूर पढ़ना चाहिए। एक्सपर्ट्स के अनुसार कबूतर पालना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। कबूतर की मदद से ऐसी कई बीमारियां हैं जो चाहे-अनचाहे प्रवेश कर आपको बीमार कर सकती हैं। असल में कबूतर के कारण कई खतरनाक पैथोजेन जैसे सिटाकोसिस, सालमोनेला और हिस्टोप्लासमोसिस घर में एंट्री कर जाते हैं जिससे आपको सांस संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। वहीं कबूतर की बीट भी खतरनाक है। इसमें पाया जाने वाला Aspergillus Fungus इंसान के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
कबूतर पालना क्यों दे रहा बीमारियों को न्योता
पक्षियों के डॉक्टर बिक्रम ग्रेवाल के अनुसार, दिल्ली में कबूतरों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसकी मुख्य वजह भी निकलकर सामने आई है। शहर में जगह-जगह लोग उन्हें दाने डालते हैं जिस वजह से उनकी संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। ग्रेवाल ने आगे बताया कि हम अपने शहरों में देख रहे हैं कि कबूतर पालने और दूसरे कबूतरों के साथ मिक्सिंग के चलते हाइब्रिड कल्चर देखा जा रहा है। घने जंगलों में रहने वाली नॉन- हाइब्रिड प्रजातियों को खोजना बहुत मुश्किल है। बिक्रम ग्रेवाल ने आगे बताया कि लोग कबूतरों को पर्याप्त भोजन देते हैं जिस वजह से उन्हें ज्यादा कंफर्ट की जरूरत नहीं होती। वहीं बाकी पक्षियों की तरह कबूतरों को कोई विशेष मेटिंग सीजन नहीं होता।
कबूतरों से हो सकती हैं ये बीमारियां
अपने घरों में कबूतरों को पालना कई तरह की बीमारियों को न्योता दे सकता है। कबूतर अपने साथ टिक्स और माइट्स जैसे कीड़ों को साथ लाते हैं। वहीं इनकी बीट में पाया जाने वाला Aspergillus Fungus इंसान के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। कबूतर की बीट से कई बीमारियों का खतरा हो सकता है। एक-एख कर आपसे चर्चा करते हैं।

हिस्टोप्लासमोसिस या डार्लिंग बीमारी

यह फंगल इंफेक्शन बच्चों, बुजुर्गों, अस्थमा के मरीज और कमजोर प्रतिरक्षा क्षमता वाले लोगों को और बीमार कर सकता है। इससे प्रभावित लोगों के अंदर फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देते हैं जिसमें सरदर्द, बुखार सूखी खांसी और थकान शामिल है।
क्रिप्टोकोकोसिस
इस इंफेक्शन से फेफड़े और नर्वस सिस्टम प्रभावित होते हैं।

कैंडिडायसिस
यह फंगल इंफेक्शन आपके गले, मुंह और चमड़ी को प्रभावित करता है। इसके चलते सांस संबंधी और पेशाब के रास्ते में संक्रमण हो सकता है। वहीं इस इंफेक्शन के चलते व्यक्ति को डकार, सूजन, अपच, नींद आना, डायरिया, गैस बनना, उल्टी और अल्सर जैसी चीजों से जूझना पड़ सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.