टोयोटा की पहली इलेक्ट्रिक कार अर्बन SUV की पिक्स अनवील

Updated on 04-12-2023 03:18 PM

टोयोटा ने अपनी मिड साइज इलेक्ट्रिक SUV के कॉन्सेप्ट मॉडल की पिक्स रिवील की है। टोयोटा अर्बन SUV कॉन्सेप्ट मारुति सुजुकी eVX SUV का सिस्टर-मॉडल है। अर्बन SUV को मारुति eVX के साथ एक शेयर्ड आर्टिटेक्चर पर बनाया जाएगा। यह समानता केवल प्लेटफॉर्म या मैकेनिकल तक ही सीमित नहीं होगी। इनके एक्सटीरियर बॉडी पैनल और इंटीरियर ट्रिम भी एक जैसे होंगे।

स्टाइलिंग में ये कार टोयोटा की bZ कॉम्पैक्ट SUV कॉन्सेप्ट से काफी मिलती-जुलती है, जिसे पिछले साल शोकेस किया गया था। इसका पिछला हिस्सा eVX के समान है। इसमें एजी सरफेस हैं, सामने C-शेप्ड LED डे-टाइम रनिंग लैंप है। दरवाजे और ग्लास हाउस भी काफी हद तक एक जैसे लगते हैं, हालांकि पीछे के दरवाज़े के हैंडल को यहां सी-पिलर पर रखा गया है।

टोयोटा अर्बन एसयूवी : डायमेंशन
टोयोटा ने रिवील किया है कि अर्बन SUV कॉन्सेप्ट की लंबाई 4,300mm, चौड़ाई 1,820mm और ऊंचाई 1,620mm होगी जो कि मारुति eVX के समान है। दोनों मॉडल्स में एक जैसे 2,700mm व्हीलबेस होने की भी उम्मीद है। टोयोटा अर्बन एसयूवी कॉन्सेप्ट का इंटीरियर अभी तक सामने नहीं आया है। हालांकि, इसका इंटीरियर eVX के इंटीरियर की तरह हो सकता है।

टोयोटा अर्बन एसयूवी: प्लेटफॉर्म और पावरट्रेन
eVX की तरह, टोयोटा की अर्बन एसयूवी 27PL स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी जो कि लोकलाइज्ड होगी और भारत में सुजुकी की गुजरात फैसिलिटी में एक्सपोर्ट और घरेलू बाजार दोनों के लिए बनाई जाएगी।

इसमें दो रेंज ऑप्शन्स मिल सकते हैं। इसमें से हायर वैरिएंट में 400Km से ज्यादा की रेंज मिल सकती है। टोयोटा का कहना है कि SUV में कुछ बाजारों के लिए FWD और डुअल-मोटर AWD ऑप्शन्स भी होंगे।

टोयोटा अर्बन एसयूवी: लॉन्च टाइमलाइन
टोयोटा ने कहा है कि वह यूरोप के लिए तीन EV SUV तैयार कर रही है और भारत में निर्मित अर्बन SUV उनमें से एक होगी। भारत में ये मारुति की eVX के लॉन्च होने के कुछ महीनों बाद मार्केट में लाया जा सकता है। eVX 2025 की लॉन्च हो सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.