PhysicsWallah की बढ़ी मुश्किलें, इनकम टैक्स विभाग ने थमाया 263 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस, जानें पूरा मामला

Updated on 19-03-2026 01:04 PM
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस दौरान निवेशकों से मिली रकम को टैक्सेबल इनकम मान लिया है। बताया गया है कि कंपनी इस असेसमेंट ऑर्डर को चुनौती देने की योजना बना रही है। कंपनी ने बुधवार को स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में इस बात का खुलासा किया।

क्या है पूरा मामला?

कंपनी के मुताबिक, उन्हें यह असेसमेंट ऑर्डर और डिमांड नोटिस 16 मार्च को मिला। आयकर विभाग की असेसमेंट यूनिट ने वित्त वर्ष 2023-24 (AY 2023-24) के दौरान कंपनी को मिले निवेश (Investments) को टैक्सेबल इनकम मान लिया है। इसमें सेबी के तहत रजिस्टर्ड 'कैटेगरी II अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स' (AIFs) से मिले फंड भी शामिल हैं, जिसके कारण विभाग ने यह भारी-भरकम टैक्स डिमांड निकाली है।

क्या है कंपनी का कहना?

फिजिक्सवाला ने इस मामले पर सफाई दी है। कंपनी ने कहा है कि इस टैक्स डिमांड से कंपनी की वित्तीय स्थिति, कामकाज या व्यापारिक गतिविधियों पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। कंपनी का मानना है कि उनके पास इस आदेश को चुनौती देने के लिए मजबूत कानूनी और तथ्यात्मक आधार हैं। वे जल्द ही संबंधित अपीलीय प्राधिकरण के समक्ष इसके खिलाफ अपील दायर करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.