पीएचक्यू के पत्र से खलबली, प्रदेशभर के डीएसपी, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर होंगे प्रभावित

Updated on 24-02-2025 12:59 PM
ग्वालियर एक ही जिले में अलग-अलग पदों पर अलग-अलग अवधि में तैनात रहे डीएसपी, इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर हटाए जाएंगे। इसके लिए बाकायदा पीएचक्यू यानी पुलिस मुख्यालय की कार्मिक शाखा ने पुलिस आयुक्त, जिलों के पुलिस अधीक्षक, पीटीएस और पुलिस की अलग-अलग शाखाओं के अधिकारियों को पत्र लिखकर ऐसे पुलिस अधिकारियों की जानकारी मांगी है।

इस पत्र ने प्रदेश के सभी जिलों के ऐसे पुलिस अधिकारियों में खलबली मचा दी है, जो अलग-अलग कार्यकाल को मिलाकर एक ही जिले में 10 वर्ष की अवधि पूरी कर चुके हैं। 18 फरवरी को पुलिस मुख्यालय से यह पत्र जारी हुआ है।

25 फरवरी तक मांगी गई है जानकारी

25 फरवरी तक सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को यह जानकारी पुलिस मुख्यालय की कार्मिक शाखा में भेजनी है। इस कवायद के पीछे वजह बताई जा रही है, लगातार एक ही जिले में तैनात रहने से पुलिस अधिकारियों की निष्पक्ष कार्रवाई पर सवाल उठते हैं। ऐसे कई मामले सामने भी आए हैं। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने यह बदलाव करने का निर्णय लिया है।

डीएसपी, इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर इधर से उधर होंगे

माना जा रहा है कि इस बदलाव से प्रदेशभर से बड़ी संख्या में डीएसपी, इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर इधर से उधर होंगे। इसके साथ ही जो पुलिस अधिकारी तबादले के प्रयास में लगे हैं, अगर वह भी इस श्रेणी में आ रहे होंगे तो वह भी प्रभावित होंगे।

ग्वालियर और चंबल जोन के जिलों में भी ऐसे कई पुलिस अधिकारी हैं, जो सब इंस्पेक्टर से लेकर इंस्पेक्टर और डीएसपी तक अलग-अलग अवधि में एक ही जिले में रहे। कई तो 10 साल से अधिक समय तक की कार्यअवधि एक ही जिले में पूरी कर चुके हैं।

गृह जिले की भी बड़ी गफलत

पुलिस के रिटायर्ड अधिकारी बताते हैं- प्रदेश के सभी जिलों में गृह जिले की भी बड़ी गफलत है। कई पुलिस अधिकारी ऐसे हैं, जिनकी पढ़ाई तक उसी जिले में हुई, जहां सालों नौकरी की। लेकिन गृह जिले आसपास हैं, जिसकी वजह से बचे रहते हैं, जबकि घर तक उन्हीं जिलों में बना लिए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.