PhonePe ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए 'इंडस ऐपस्टोर' लॉन्च किया:इसमें 4 लाख ऐप्स, 12 भारतीय भाषाओं में कर सकते हैं सर्च

Updated on 22-02-2024 02:23 PM

वॉलमार्ट के निवेश वाली फोनपे (PhonePe) ने आज यानी 21 फरवरी को एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए 'इंडस ऐपस्टोर' लॉन्च कर दिया है। ऐप के अबाउट अस के अनुसार, इंडस ऐपस्टोर में लगभग 4 लाख ऐप्स मौजूद हैं, जिन्हें 12 भारतीय भाषाओं में सर्च करके डाउनलोड किया जा सकता है।

फोनपे के CEO और फाउंडर समीर निगम ने कहा कि मोबाइल ऐप मार्केट में इंडस ऐपस्टोर हेल्दी कॉम्पिटिशन देने की शुरुआत करता है। यह मोर डेमोक्रेटिक और ब्राइवेंट इंडियन डिजिटल सिस्टम बनाने में मदद करेगा।'

सितंबर 2023 में फोनपे ने डेवलपर्स को इनवाइट किया था
इसके जरिए कंपनी एंड्रॉयड ऐप डिस्ट्रिब्युशन में गूगल की मोनोपॉली (दबदबे) को चुनौती देना चाहती है। कंपनी ने सितंबर 2023 में एंड्रॉयड ऐप डेवलपर्स को अपनी ऐप लिस्ट करने के लिए इनवाइट किया था।

1 साल तक ऐप लिस्टिंग में कोई चार्ज नहीं
ऐप डेवलपर्स को इनवाइट करते हुए फोनपे ने कहा था कि इंडस डेवलपर प्लेटफार्म पर ऐप लिस्टिंग पहले साल के लिए फ्री होगी। इसके बाद हर साल मामूली फीस ली जाएगी। कंपनी ने अभी यह जानाकारी नहीं दी है कि एक साल के बाद डेवलपर से सालाना कितना फीस लेगी।

ऐप डाउनलोड के मामले में भारत दुनिया का सबसे बड़ा मार्केट
ऐप इंटेलिजेंस फर्म data.ai के अनुसार, भारतीयों ने 2023 में मोबाइल ऐप पर लगभग 1.19 ट्रिलियन घंटे बिताए, जो 2021 में 954 बिलियन घंटे से अधिक है। ऐप डाउनलोड के मामले में भी देश दुनिया का सबसे बड़ा मार्केट है।

2026 तक स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या 1 अरब से ज्यादा पहुंचने की उम्मीद
इंडस ऐपस्टोर के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर और को-फाउंडर आकाश डोंगरे ने सितंबर में कहा था,'भारत में 2026 तक स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या 1 अरब से ज्यादा पहुंचने की उम्मीद है। यह हमें नए जमाने का लोकलाइज्ड एंड्रॉयड ऐप स्टोर बनाने का बड़ा मौका देता है।

इतना बड़ा कस्टमर मार्केट होने के बाद भी ऐप डेवलपर्स को हमेशा केवल एक के साथ काम करने के लिए मजबूर किया गया है।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.