फोबिया सिर्फ इस्लामिक नहीं, हिंदू, सिख और बौद्धों के खिलाफ भी अत्याचार... पाकिस्तान के प्रस्ताव पर भारत की खरी-खरी

Updated on 16-03-2024 01:13 PM
संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शुक्रवार को इस्लामोफोबिया से लड़ने के लिए एक प्रस्ताव अपनाया। पाकिस्तान ने इस प्रस्ताव को पेश किया था। इस्लामोफोबिया से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के मौके पर यूएन के प्रस्ताव पर 115 सदस्यों ने पक्ष में वोट किए। 44 अनुपस्थित रहे और कोई भी विपक्ष में वोट नहीं पड़ा। भारत ने इस मुद्दे पर मतदान से परहेज किया। इस दौरान भारत ने इस्लामोफोबिया की जगह सभी धर्मों के खिलाफ डर का मुद्दा उठाया। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी राजदूत रुचिरा कंबोज ने मतदान न करने को लेकर भारत का पक्ष रखा और कहा कि भारत सभी प्रकार के धार्मिक फोबिया के खिलाफ खड़ा है।

उन्होंने आगे कहा, 'भारत चाहे यहूदी विरोधी भावना हो या ईसाई भय या इस्लामोफोबिया और सभी हिंदू, बौद्ध और सिख विरोधी भावनाओं के खिलाफ है।' उन्होंने इस्लामोफोबिया से जुड़े प्रस्ताव पर चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी मिसाल नहीं कायम करना चाहिए, जिसके परिणामस्वरूप खास धर्मों से जुड़े भय वाले प्रस्ताव सामने आएं। यह संभावित रूप से यूएन को धार्मिक कैंप में बांट सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत अनेकवाद का चैंपियन है। दुनिया में जिस किसी को भी उसके धर्म के आधार पर अत्याचार सहना पड़ा उसे भारत ने शरण दी।

अब्राहमिक धर्मों से भी आगे है फोबिया

उन्होंने आगे कहा, 'पारसी, बौद्ध और यहूदियों समेत हर किसी को भारत में शरण मिली, जहां उन्हें धार्मिक आधार पर अत्याचार नहीं सहा।' उन्होंने आगे कहा कि भारत सर्व धर्म समभाव के सिद्धांत में मानता है। यह सिर्फ भारत की संस्कृति में नहीं बल्कि हमारे संविधान में भी दिखता है। उन्होंने आगे कहा, 'उन्होंने कहा कि हम धर्म के आधार पर भेदभाव और हिंसा के खिलाफ है। हम यहूदी विरोधी, ईसाई भय या इस्लामोफोबिया से प्रेरित सभी कृत्यों की निंदा करते हैं। लेकिन यह मानना भी जरूरी है कि इस तरह के फोबिया अब्राहमिक धर्मों (यहूदी, ईसाई और मुस्लिम) से आगे बढ़ चुके हैं।'

हिंदू, सिख और बौद्धों के खिलाफ हिंसा

भारत की ओर सभी धर्मों की बात उठाई गई है। रुचिरा कंबोज ने कहा, 'दशकों से ऐसे सबूत सामने आते रहे हैं, जो दिखाते हैं कि गैर अब्राहमिक धर्मों के मानने वाले भी 'धार्मिक फोबिया' से प्रभावित हुए हैं। इसमें भी खास तौर से एंटी हिंदू, एंटी बौद्ध और एंटी सिख तत्व हैं।' उन्होंने कहा धार्मिक फोबिया का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि मंदिर, गुरुद्वारा और मोनेस्ट्री पर हमले हुए हैं। कई देशों में गैर इब्राहमिक धर्मों के खिलाफ गलत जानकारी भी पहुंचाई गई। बामियान बुद्ध का ध्वंस, सिखो का नरसंहार, मंदिरों पर हमले और मूर्तियों को तोड़ना गैर इब्राहमिक धर्मों के खिलाफ फोबिया दिखाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.