पीएचडी रिसर्च पेपर्स का होगा डिजिटलाइजेशन : उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव

Updated on 03-05-2023 06:11 PM

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल्द ही पीएचडी रिसर्च पेपर्स को डिजिटलाइज किया जायेगा। इससे पारदर्शिता बनी रहेगी और कॉपिंग नहीं होगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही पीएचडी गाइड्स के लिये भी अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन और नीति विश्लेषण संस्थान के सहयोग से संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। मंत्री डॉ. यादव मंगलवार को विभागीय समीक्षा कर रहे थे।

मंत्री डॉ. यादव ने उच्च शिक्षा विभाग के 700 सहायक प्राध्यापकों, ग्रंथपाल, क्रीड़ा अधिकारियों को परिवीक्षा अवधि समाप्त होने पर बधाई देते हुए कहा कि शेष बचे हुए आदेश भी शीघ्र निकालें। उन्होंने सीधी भर्ती प्राध्यापकों के समान ही पदोन्नत प्राध्यापकों को भी 10 हजार एपीपी प्रदान करने पर सहमति व्यक्त की। मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विभाग से संबंधित लंबित प्रस्तावों को केबिनेट में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पर जल्द कार्यवाही करें। वित्तीय कठिनाइयों के निराकरण के लिये वित्त मंत्री के साथ संयुक्त बैठक आयोजित करने के निर्देश दिये।

मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग के सहयोग से प्रदेश के 75 चिन्हित शासकीय महाविद्यालयों द्वारा विधानसभावार मतदान जागरूकता के संबंध में कैप बेस लाइन सर्वे की कार्यवाही की जा रही है। इसमें कैम्पस के छात्रावास के विद्यार्थियों के भी मतदाता परिचय-पत्र बनाना सुनिश्चित किया जाये।

प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा श्री के.सी. गुप्ता ने सीएम राइज आदर्श महाविद्यालय तथा मॉडल महाविद्यालय के संबंध में प्रेजेन्टेशन के माध्यम से जानकारी साझा की। आयुक्त उच्च शिक्षा श्री कर्मवीर शर्मा ने शासकीय महाविद्यालयों के नामकरण की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 61 प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, जिसमें से 28 के कार्य पूर्ण कर लिये गये हैं। नामकरण के लिये 33 प्रकरण प्रक्रियाधीन है। इसके अतिरिक्त श्री शर्मा ने निर्माण कार्यों की जानकारी तथा रूसा एवं विश्व बैंक वित्त पोष्ज्ञित परियोजना अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों की जानकारी दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.