MP में PFI के ठिकानों पर फिर छापा, ATS ने 22 संदिग्धों को उठाया

Updated on 27-09-2022 04:58 PM
मध्य प्रदेश (MP) में पीएफआइ (Popular Front of India) के ठिकानों पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात फिर छापामार (raid) कार्रवाई की गई। यह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), (ATS) और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर सहित करीब सात शहरों में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा छापामार कार्रवाई किए जाने की सूचना है। इस छापामार कार्रवाई में 20 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को इनकी जानकारी पूर्व्र में पकड़े गए पीएफआइ सदस्यों से पूछताछ में मिली थी।

भोपाल से एटीएस ने सोमवार रात शाजहानाबाद इलाके से के पीएफ़आइ सदस्य अब्दुल रऊफ बेलिम को हिरासत मे लिया है। उसके बारे मे एटीएस को जानकारी मिली थी कि वह पीएफआइ को विदेश से आर्थिक मदद जुटाने वाले गिरोह से जुड़ा है। वहीं इंदौर में पीएफआइ के सचिव यूसुफ और जिला कमेटी सदस्य सईद टेलर के यहां छापामार कार्रवाई की गई। इनमें से एटीएस ने टेलर को पकड़ लिया है।

NIA (नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी) के इनपुट पर MP ATS ने इससे पहले इंदौर, उज्जैन में छापेमारी कर इंदौर से PFI (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल करीम, जनरल सेक्रेटरी अब्दुल खालिद, कोषाध्यक्ष मोहम्मद जावेद, प्रदेश सचिव जमील शेख को गिरफ्तार किया था। इनके पास से भारी मात्रा में तकनीकी उपकरण, देश विरोधी कागजी और डिजिटल दस्तावेज बरामद हुए हैं। इन दस्तावेज के मुताबिक PFI का मकसद भारत में इस्लामिक शरिया कानून कायम करना है।

NIA की 8 राज्यों में PFI ठिकानों पर रेड

NIA और ED ने मंगलवार को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के कई ठिकानों पर छापेमारी की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये छापे दिल्ली, असम और कर्नाटक समेत 8 राज्यों में डाले गए हैं। जांच एजेंसियों ने PFI के 13 मेंबर्स गिरफ्तार किए। इनमें असम से 7 और कर्नाटक के कोलार से 6 शामिल हैं। इसके अलावा SDPI के सचिव को भी गिरफ्तार किया गया है।

NIA के सूत्रों के अनुसार, यह छापों का सेकेंड राउंड है। पहले राउंड में 15 से ज्यादा राज्यों में छापे के दौरान PFI के 106 से ज्यादा कार्यकर्ता गिरफ्तार किए थे। उनसे पूछताछ के दौरान कई चीजों का खुलासा हुआ। इसके बाद ही इस संगठन के खिलाफ कार्रवाई की गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
 19 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 47 वन…
 19 September 2026
भोपाल । रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खान-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए नियमित कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े…
 19 September 2026
भोपाल। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया पर पटवारियों के विरोध के कारण रजिस्ट्री का काम दूसरे दिन भी शुरू नहीं…
 19 September 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं पास 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा…
 19 September 2026
भोपाल। तीन महीने की सुस्ती के बाद गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में राजधानी के प्रॉपर्टी बाजार में रौनक लौट आई है। पिछले पांच दिनों में जमीन, मकान, प्लाट और फ्लैट…
 19 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित नादिर कॉलोनी में रात के समय सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल तानकर धमकाने का मामला सामने आया है। 17-18 सितंबर…
Advt.