आंखों में मिर्ची झोंककर दिन दहाड़े पेट्रोल पंप के मैनेजर से पौने चार लाख की लूट

Updated on 07-06-2024 12:04 PM
भोपाल। पेट्रोल पंप से नकदी लेकर बाइक से बैंक जा रहे मैनेजर की आंखों में मिर्ची झोंककर तीन बदमाश उसका पिट्ठू बैग छीनकर पैदल फरार हो गए। बैग में 3,79,000 रुपये रखे थे। यह सनसनीखेज वारदात दोपहर लभगग ढाई बजे भोपाल-सीहोर हाइवे पर न्यू कैम्पियन स्कूल के सामने स्थित भारत पेट्रोलियम कंपनी के पेट्रोल पंप के पास हुई। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों की नाकाबंदी भी कराई, लेकिन लुटेरों के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका। खजूरी सड़क थाने के एएसआइ बनवारीलाल ने बताया कि कैलाश नगर, बैरागढ़ निवासी 52 वर्षीय मनोज भावसार न्यू कैम्पियन स्कूल के सामने बने पेट्रोल पंप पर मैनेजर हैं। गुरुवार दोपहर लगभग ढाई बजे वह बैंक में रुपये जमा करने के लिए निकले थे। रुपये उन्होंने पिट्ठू बैग में रखे थे।

गलत दिशा से जाने के कारण बाइक की रफ्तार कम थी

पेट्रोल पंप के सामने डिवाइडर पर कट प्वाइंट नहीं बना है। इस वजह से दूसरे तरफ की सड़क पर जाने के लिए बने कट प्वाइंट पर जाने के लिए मनोज बाइक से गलत दिशा से धीमी रफ्तार से बाइक चला रहे थे। वह मुश्किल से 50-60 मीटर ही चले थे, तभी चेहरे पर माइक पहने एक युवक ने उन्हें रुकने के लिए बोला। मनोज ने उसकी बात की अनुसुनी की, तो उसने मनोज का हाथ पकड़ लिया। इससे उन्हें बाइक रोकना पड़ी, तभी एक दूसरे युवक ने मनोज की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। इस दौरान तीसरा युवक भी तेजी से वहां आ गया। तीनों मनोज की पीठ पर टंगा पिट्ठू बैग छीनकर पैदल भाग निकले। मदद के लिए मनोज ने शोर भी मचाया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तीनों युवक कैम्पियन स्कूल और चिरायु अस्पताल के बीच स्थित नर्सरी के रास्ते से भाग निकले। उन्हें लोगों ने चिरायु अस्पताल के पीछे बने होस्टल के रास्ते तक जाते देखा है। इसके बाद वे ओझल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डीसीपी-जोन-चार, सुंदरसिंह कनेश भी मौके पर पहुंचे और जांच टीम को आवश्यक निर्देश दिए।

कैमरे भी बंद थे

जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया, उसे देखते हुए पुलिस का अनुमान है कि बदमाशों ने रेकी की थी। लुटेरों के हुलिए पता करने के लिए पुलिस पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी के फुटेज देखने पहुंची थी। वहां पता चला कि मरम्मत का काम चलने के कारण गुरुवार सुबह चार बजे से कैमरे बंद थे। उधर घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी नहीं रहने के कारण लुटेरों के फुटेज नहीं मिल सके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.