पाकिस्तान में पेट्रोल 240 रुपये लीटर के करीब पहुंचा, फिर भी भारत से है सस्ता

Updated on 21-09-2022 06:26 PM

बाढ़ और महंगाई से तबाह पाकिस्तान के नागरिकों पर अब महंगे पेट्रोल की मार पड़ी है।  शहबाज शरीफ की सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को एक और झटका देते हुए बुधवार को पेट्रोल की कीमत में 1.45 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। इसके साथ नई संशोधित पेट्रोल दरें पड़ोसी देश में 235.98 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 237.43 रुपये प्रति लीटर हो गई है। हलांकि डीजल की कीमत 4.26 रुपये प्रति लीटर कम कर दिया गया है। 

भारत से फिर भी सस्ता है पेट्रोल

पेट्रोल के रेट में इस बढ़ोतरी के बावजूद यहां तेल भारत से सस्ता है। भारती रुपये में पाकिस्ता में पेट्रोल की कीमत केवल 78.87 रुपये पड़ेगी, जो पोर्टब्लेयर में सबसे सस्ता (भारत में) मिल रहे पेट्रोल के रेट से करीब 5.23 रुपये सस्ता है।बता दें पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है।

पाकिस्तान में पेट्रोलियम उत्पादों के नए रेट

पेट्रोल: 237.43 रुपये/लीटर

डीजल: 247.43 रुपये/लीटर

मिट्टी का तेल: 202.02 रुपये/लीटर

हल्का डीजल तेल: 197.28 रुपये/लीटर


पाकिस्तानी सरकार ने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और विनिमय दर में बदलाव के कारण है। बता दें पाकिस्तान एक भीषण बाढ़ की स्थिति से जूझ रहा है। इसमें लगभग 1,500 लोग मारे गए हैं और लगभग 3 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

राजनीतिक अस्थिरता, बिगड़ते कारोबारी माहौल और अर्थव्यवस्था के कुप्रबंधन ने देश को आर्थिक जोखिमों के साथ-साथ राजनीतिक अनिश्चितता को उजागर करने वाले पारंपरिक भागीदारों से पाकिस्तान को आर्थिक संकट में धकेल दिया है। पड़ोस में हाल ही में आई बाढ़ और भारी मानसून ने आर्थिक संकट से जल्दी उबरने की उम्मीद को कम कर दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
 27 July 2026
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
 27 July 2026
नई दिल्ली: दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। लेकिन देश की इकॉनमी पर एक ऐसा जंग लगा है जो सालाना 14 लाख करोड़ रुपये…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इससे दुनिया भर में हाहाकार मच गया था। कच्चे तेल की कीमत कई महीनों तक 100…
 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
Advt.