पाकिस्तान में फिर चढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानिए भारत से सस्ता है या महंगा

Updated on 16-09-2023 04:40 PM
नई दिल्ली: आर्थिक बदहाली का सामना कर रही पाकिस्तान की अवाम पर एक बार फिर महंगाई बम फूटा है। देश में 15 दिन के भीतर दूसरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol-Diesel Price in Pakistan) में इजाफा किया गया है। पाकिस्तान की सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 26.2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है जबकि हाई स्पीड डीजल (HSD) का दाम 17.34 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया गया है। पाकिस्तान में अब पेट्रोल की कीमत 331.38 रुपये प्रति लीटर हो गई है, वहीं डीजल 329.18 रुपये लीटर पर पहुंच गया है। दूसरी ओर दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये बनी हुई है। लेकिन पाकिस्तानी रुपये के हिसाब से देखें तो दिल्ली में पेट्रोल महंगा और डीजल सस्ता है।

पाकिस्तानी रुपये की कीमत में हाल के दिनों में काफी गिरावट आई है। अभी एक भारतीय रुपये की कीमत पाकिस्तान के 3.57 रुपये के बराबर है। इस लिहाज से देखें तो दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 345.75 पाकिस्तानी रुपये के बराबर है। पाकिस्तान में यह कीमत 331.38 रुपये लीटर है। इसी तरह दिल्ली में डीजल की कीमत 320.37 पाकिस्तानी रुपये बैठती है जबकि पाकिस्तान में यह 329.18 रुपये है। यानी पाकिस्तान की तुलना में दिल्ली में पेट्रोल मंहगा है जबकि डीजल सस्ता है। पेट्रोल की तुलना में डीजल बनाना ज्यादा महंगा पड़ता है लेकिन भारत में पेट्रोल की तुलना में डीजल की कीमत कम है।

कच्चे तेल की कीमत

इस बीच कच्चे तेल की कीमत में एक बार फिर भारी तेजी देखी जा रही है। यह साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। ओपेक प्लस देशों ने कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती के फैसले को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। इससे कच्चे तेल की कीमत 94 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई है। देश में करीब डेढ़ साल से पेट्रोल-डीजल की कीमत नहीं बदली है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पिछले साल अप्रैल में इसमें आखिरी बार बदलाव किया था। उसके बाद मई में केंद्र ने एक्साइज ड्यूटी घटाई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.