पेट्रोल-डीजल कम मिल रहा या सामान की क्वॉलिटी है खराब, ऐप पर करें शिकायत

Updated on 03-04-2023 05:58 PM
नई दिल्ली: राजधानी में लोग अक्सर सामान कम मिलने या सामान की क्वॉलिटी ठीक न मिलने की समस्या से जूझते हैं। इसकी शिकायत कहां करें, इसकी जानकारी लोगों को नहीं होती। अब लोगों की समस्या आसान हो गई है। राजधानी के मापतोल विभाग ने लोगों की इस समस्या को दूर करने के लिए एक ऐप (MAAPTOL GRIEVANCE) तैयार किया है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इसके जरिए लोग आसानी से अपनी शिकायत विभाग तक पहुंचा सकते हैं। लोगों को सामान की फोटो और बिल अपलोड करना होगा। ऐप पर मिली शिकायतों का निपटारा तय समय में किया जाएगा। शिकायतकर्ता को ऐप में अपना नाम, मोबाइल नंबर और दुकान का पूरा एड्रेस भी लिखना होगा। लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट 2009 के तहत यहां शिकायत की जा सकती है। अगर शिकायतकर्ता शिकायत के समय दुकान में ही है तो ऐप खुद लोकेशन ट्रेस कर लेगी। ऐप पर मिली शिकायत विभाग को दो दिन में निपटानी होगी।


किसी भी व्यक्ति को अगर सामान की क्वॉलिटी सही नहीं लग रही है या उसे वजन में कुछ गड़बड़ी लग रही है, तो वह इसकी शिकायत कर सकता है। पैकेजिंग ठीक नहीं होने की या ओवरचार्ज (अधिक कीमत) की शिकायत भी की जा सकती है। इतना ही नहीं, अगर एलपीजी सिलिंडर का वजह कम मिला या उसकी सील टूटी हुई है, तो भी शिकायत की जा सकती है। पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम मिलने, सीएनजी कम मिलने की शिकायत भी की जा सकती है।
ऐप पर कर सकते हैं ये शिकायत
- अगर पैकेट पर जरूरी जानकारी नहीं है
- जरूरत से अधिक कीमत मांगी जा रही है
- एलपीजी सिलेंडर का वजह कम है
- पेट्रोल या सीएनजी पंप पर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कम दिया जा रहा है
- अन्य कोई शिकायत

इन बातों का रखें ध्यान

- पैकेट पर अलग से प्राइज स्टिकर नहीं चिपकाए जा सकते। इसके लिए 5 हजार रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।
- एमआरपी से ज्यादा चार्ज नहीं लिया जा सकता। इसके लिए 5 हजार रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।
- पेट्रोल, सीएनजी, डीजल और गैस सिलिंडर कम वजन के या बिना सील के नहीं दिए जा सकते। पहली बार इसके लिए 10 हजार रुपये का जुर्माना और दूसरी बार एक साल तक की कैद या दोनों हो सकते हैं।
- अगर किसी को लगता है कि उसे पेट्रोल-डीजल कम मिला है, तो वह पेट्रोल पंप पर 5 लीटर के जार में डिस्पेंसर से पेट्रोल या डीजल लेकर उसकी जांच कर सकता है।
- एलपीजी सिलेंडर के डिलीवरी मैन से उसका तोल करने को कहा जा सकता है।
- मेट्रोलॉजी डिपार्टमेंट के वेरिफाइड तराजू का इस्तेमाल ही किया जा सकता है।
- ड्राई फ्रूट और मिठाई के साथ उसके डिब्बे को तोलने की शिकायत की जा सकती है, यह गलत है।
- तराजू के डिस्पेल पर जीरो देखें इसके बाद ही वजन करवाएं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.