राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पर संकट! 1 जून से पेट्रोल पंप डीलर्स की हड़ताल की चेतावनी

Updated on 27-05-2026 12:51 PM
जयपुर: राजस्थान के वाहन चालकों और किसानों के लिए एक बड़ी और चिंताजनक खबर है। प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और आपूर्ति के गंभीर संकट से जूझ रहे पेट्रोल पंप संचालकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने अल्टीमेटम जारी करते हुए 1 जून 2026 से प्रदेशभर में हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। एसोसिएशन ने मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को एक आधिकारिक पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है।

एसोसिएशन ने साफ किया है कि यदि 1 जून से पहले सरकार ने उनके साथ बैठक कर समस्याओं का ठोस समाधान नहीं निकाला, तो पूरे राजस्थान में तेल की सप्लाई ठप कर उग्र धरना-प्रदर्शन और हड़ताल की जाएगी।

रोजाना 'ड्राई' हो रहे पेट्रोल पंप, तेल कंपनियों ने लगाई राशनिंग

एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि बार-बार पत्र और ईमेल भेजने के बावजूद प्रमुख शासन सचिव स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है और न ही अधिकारियों की ओर से फोन कॉल के जवाब दिए जा रहे हैं। इस समय डीलर्स के सामने सबसे बड़ा संकट पेट्रोल-डीजल की बेहद कम आपूर्ति का है, जिसके कारण प्रदेश के कई पेट्रोल पंप रोजाना 'ड्राई' हो रहे हैं।


तेल कंपनियों ने ईंधन की गुप्त राशनिंग शुरू की

  • इंडियन ऑयल (IOCL): मौखिक आदेशों और व्हाट्सएप संदेशों के जरिए एक ग्राहक को अधिकतम 50 हजार रुपए का डीजल और 5 हजार रुपए का पेट्रोल देने की सीमा तय कर दी है।
  • BPCL और HPCL: इन दोनों कंपनियों ने भी पेट्रोल-डीजल की मात्रा को बेहद सीमित कर दिया है।
डीलर्स का आरोप है कि यदि कोई पंप संचालक इस तय सीमा से अधिक ईंधन बेचता है, तो तेल कंपनियां उस पर एकतरफा कार्रवाई करते हुए सप्लाई बंद कर देती हैं और नोटिस जारी कर देती हैं। इससे आम जनता में भ्रम फैल रहा है और पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ जमा हो रही है। डीलर्स के मुताबिक, तेल कंपनियों के ये निर्देश कंट्रोल एक्ट-2000 और MSHSD कंट्रोल एक्ट-2005 का सरेआम उल्लंघन हैं।

किसानों को ड्रम में डीजल देने पर रोक

एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों से जुड़ा एक बेहद संवेदनशील मुद्दा भी उठाया है। बारिश और बुवाई के इस चालू सीजन में किसानों को ट्रैक्टरों और कृषि उपकरणों के लिए भारी मात्रा में डीजल की जरूरत है, लेकिन तेल कंपनियों की पाबंदियों के कारण उन्हें ड्रमों में डीजल नहीं दिया जा रहा है। डीलर्स ने चेतावनी दी है कि यदि यह पाबंदी तुरंत नहीं हटी, तो ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि कार्य ठप हो जाएंगे और गंभीर स्थिति पैदा हो जाएगी।

फ्लोमीटर लगाने की उठी मांग

पारदर्शिता की मांग करते हुए डीलर्स ने कहा है कि जब तक पूरे तेल डिपो और सप्लाई चेन में फ्लोमीटर नहीं लगाए जाते, तब तक चोरी या घटतौली के लिए केवल पेट्रोल पंप संचालकों को दोषी ठहराना सरासर गलत है। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 1 जून से पहले इस मामले में क्या कदम उठाते हैं, अन्यथा राजस्थान में ईंधन की भारी किल्लत होना तय है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 18 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
 18 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित क‍िया है, जिसके तहत रूस से तेल और…
 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
Advt.