बाबर आजम के शतक से पेशावर जाल्मी की धमाकेदार जीत, 5 साल बाद पीएसएल के फाइनल में बनाई जगह

Updated on 29-04-2026 12:48 PM
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े अंतर से हराया। पेशावर की टीम ग्रुप राउंड में पॉइंट्स टेबल में टॉप पर थी। सिर्फ एक हार के साथ टीम ने प्लेऑफ में जगह पक्की की थी। पहले बैटिंग करते हुए कराची के नेशनल स्टेडियम में पेशावर जाल्मी ने 7 विकेट पर 221 रन बनाए। इस्लामाबाद यूनाइटेड की पारी 19वें ओवर में 151 रनों पर सिमट गई।

2021 सीजन के बाद पहली बार पेशावर जाल्मी ने फाइनल में एंट्री मारी है। इस्लामाबाद यूनाइटेड को फाइनल में जाने का एक और मौका मिलेगा। एलिमिनेटर-1 मुल्तान सुल्तांस और हैदराबाद किंग्समेन के बीच होना है। इस्लामाबाद यूनाइटेड एलिमिनेटर-2 में एलिमिनेटर-1 के विजेता से भिड़ेगी।

बाबर आजम ने शतकीय पारी खेली

पेशावर जाल्मी के लिए कप्तान बाबर आजम ने 103 रनों की पारी खेली। उन्होंने मोहम्मद हारिस के साथ मिलकर टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 38 गेंदों पर 72 रन जोड़े। 16 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से हारिस ने 35 रन बनाए। कुलस मेंडिस ने 41 रन बनाकर बाबर का अच्छा साथ दिया। दोनों ने 51 गेंद पर 84 रन जोड़े।

38 गेंदों पर फिफ्टी लगाने वाले बाबर ने 58 गेंदों पर शतक लगाया। उन्होंने 59 गेंदों पर 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 103 रन बनाए। कप्तान शादाब खान ने यूनाइटेड के लिए 3 जबकि रिचर्ड ग्लीसन ने दो विकेट लिए।

151 रनों पर सिमटी इस्लामाबाद की टीम

समीर मिन्हास और डेवोन कॉन्वे की जोड़ी ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 30 गेंदों पर 58 रन जोड़े। 14 गेंदों पर 20 रन बनाकर कॉन्वे माइकल ब्रेसवेल का शिकार बने। मिन्हास ने 23 गेंद पर 44 रन बनाए। आरोन हार्डी ने उनका विकेट लिया। जब मिन्हास आउट हुए तो टीम का स्कोर 8.1 ओवर में 81 रन था। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। इमाद वसीम ने 9वें नंबर पर आकर 22 रन बनाए लेकिन टीम को इसका कोई फायदा नहीं मिला। आरोन हार्डी ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट लिए। सुफियान मुकीम और मोहम्मद बसित ने 2-2 विकेट झटके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.