किशोर कुमार जैसे व्यक्तित्व बनाते हैं कला और संस्कृति को समृद्ध : मख्यमंत्री चौहान

Updated on 14-10-2022 05:14 PM

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पार्श्व गायक और अभिनेता किशोर कुमार जैसे व्यक्तित्व राष्ट्र की कला और संस्कृति को समृद्ध बनाने का कार्य करते हैं। उनकी स्मृति को सदैव बनाए रखेंगे। स्व. किशोर कुमार के गीत कर्णप्रिय हैं, जिन्हें हर कोई हमेशा गुनगुनाना चाहता है। मुख्यमंत्री चौहान आज खण्डवा में हो रहे राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह और संगीत संध्या को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह समारोह किशोर कुमार की जन्म स्थली खण्डवा में ही किया जाना उचित है। खण्डवा ही नहीं मध्यप्रदेश और भारत की भूमि ऐसे प्रतिभाशाली कालाकारों से धन्य है। काश, किशोर कुमार जैसे गायक लौट कर फिर आएँ।

मुख्यमंत्री चौहान ने वर्ष 2019 के लिए किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित अशोक मिश्रा, मुम्बई, वर्ष 2020 के लिए किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित अमिताभ भट्टाचार्य मुम्बई और वर्ष 2021 के लिए किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित विवेक रंजन अग्निहोत्री मुम्बई को बधाई दी। मिश्रा पटकथा लेखन, भट्टाचार्य गीत लेखन और अग्निहोत्री निर्देशन के लिए सम्मानित किए गए। संस्कृति विभाग द्वारा निर्णायक समिति के माध्यम से सम्मान के लिए चयन की कार्यवाही की गई।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि किशोर कुमार को जन्म भूमि खण्डवा से बहुत लगाव था। वे कहते भी थे- दूध जलेबी खाएंगे, खण्डवा में बस जाएंगे। किशोर कुमार के दुनिया में करोड़ों दीवाने हैं। सम्मान समारोह में संस्कृति मंत्री सुउषा ठाकुर, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक नारायण सिंह पटेल, देवेंद्र, राम दांगोरे खण्डवा की महापौर श्रीमती अमृता यादव उपस्थित थी।

किशोर कुमार के गीतों का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री चौहान ने किशोर कुमार के कुछ गीतों का उल्लेख किया, जिनमें "जिंदगी एक सफर है सुहाना….. घुंघरू की तरह बजता ही रहा हूँ मैं ….., रूक जाना नहीं तू कहीं हार के ….., मेरे सामने वाली खिड़की में….." शामिल हैं। आज सम्मान कार्यक्रम में संगीत संध्या में आमंत्रित कलाकारों ने अनेक गीत प्रस्तुत किए। संचालक संस्कृति अदिती कुमार त्रिपाठी और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, जन-प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.