इंदौर की MBA पासआउट लड़की के पर्सनल फोटो वायरल किए रिसर्च एनालिस्ट बताकर फ्रेंड बना था

Updated on 18-11-2022 05:36 PM

यह खबर सोशल मीडिया यूजर के लिए जरूरी है। खासकर उनके लिए जो फॉलो करते हैं और सोशल मीडियो पर दोस्ती करते हैं। मेल-मुलाकात बढ़ाने में रुचि रखते हैं। ये कहानी 27 साल की MBA पासआउट नौकरीपेशा युवती की है। ये युवती इंदौर की निजी कंपनी में काम कर रही है। इसकी कमाई से ही घर चलता है, मां-छोटे भाई का खर्च भी इसी से निकलता है। फ्री टाइम में युवती भी इंस्टाग्राम यूज करती है। अपने फॉलोअर्स बढ़ाने में कोई गुरेज नहीं है।

तीन साल से युवती इंस्टाग्राम यूज कर रही है। तभी से इसे एक बदमाश फॉलो करने लगा। दो साल तक लगातार फॉलो करने के बाद एक दिन सितंबर 2021 में फॉलो बैक रिक्वेस्ट भेजी और दोस्ती का हाथ बढ़ाया। युवती ने एक्सेप्ट कर लिया। फिर एक दिन उसने फोन नंबर मांगा। दोनों की फोन पर बातचीत शुरू हो गई। बातचीत के दौरान युवक ने एक दिन उसे मिलने बुलाया और फिर...

पहले उस युवक के बारे में जान लीजिए

युवती ने बताया कि बदमाश का नाम मोहित राजानी है। वह देवास का रहने वाला है। इंदौर के वल्लभ नगर में अपनी बहन के साथ किराए के घर में रहता है। अब पढ़िए बदमाश ने युवती से दोस्ती के बहाने क्या हरकत की...

बदमाश मोहित ने युवती से यह कहकर दोस्ती की कि वो पुणे की एक फाइनेंस कंपनी में रिसर्च एनालिस्ट है। वह दोस्त के नाते उससे मिलने चली गई। आरोपी मोहित ने उसके साथ मोबाइल से सेल्फी ली। बाद में वह प्यार की बात करते हुए शादी का दबाव बनाने लगा। ​​​मोहित उस पर इतना हक जताने लगा कि फोटो ओर वीडियो वायरल करने की बात कर उसे धमकाने लगा। आरोपी ने फर्जी आईडी बनाकर दोनों के फोटो वायरल भी कर दिए। शादी से इनकार करने के बाद मोहित सनकी जैसे व्यवहार करने लगा। कभी भी कॉल करना, रास्ता रोकना, धमकाने लगा। उसे यह भी समझाया कि अच्छे दोस्त हैं, लेकिन मोहित नहीं माना।

...जब युवती पुलिस के पास पहुंची
युवती ने बताया कि बताया कि 6 नवंबर को सबसे पहले वह द्वारकापुरी थाने पहुंची। यहां टीआई अलका मेनिया से मिली। उन्होंने बताया कि फेक आईडी का केस है, इसलिए साइबर सेल में शिकायत करें। उसे महू नाका स्थित DCP ऑफिस भेजा गया। यहां से वह साइबर टीम के आशीष शुक्ला से मिली। उन्होंने बताया कि इंस्टाग्राम को लेटर देने के बाद वहां से रिटर्न जवाब आने में करीब 90 दिन का समय लग जाता है। द्वारकापुरी पुलिस ने युवती की शिकायत पर मोहित राजानी निवासी देवास के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में केस दर्ज किया है।

फिर डाली पोस्ट, तो दर्ज कराया केस
युवती ने बताया कि 16 नवंबर को उसके भाई के पास उसके ही नाम से बनी आईडी से फिर से फोटो आए। पीड़िता ने मामले में टीआई अलका मेनिया को मामले की जानकारी दी। उन्होंने आरोपी के खिलाफ (354 D) छेड़छाड़ की धारा में केस दर्ज कर लिया। टीआई अलका मेनिया के मुताबिक आरोपी का देवास में पूरा पता नहीं मिला है। उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.