मेरा सुरक्षा कवच जनता का भरोसा, झूठ से नहीं टूटेगा... संसद में PM मोदी ने विपक्ष को खूब सुनाया

Updated on 09-02-2023 05:59 PM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि मेरे पास 140 करोड़ देशवासियों के भरोसे का सुरक्षा कवच है जिसे झूठे आरोपों और गालियों से भेदा नहीं जा सकता। भारतीय समाज नकारात्मकता को सहन कर लेता है, पर स्वीकार नहीं करता इसलिए मेरे ऊपर लगाए गए झूठे आरोपों पर देश की जनता कभी भरोसा नहीं करेगी। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए पीएम ने कहा, देशवासियों का जो मोदी पर भरोसा है, वह विपक्ष की समझ से बाहर की बात है। राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, जो अहंकार में डूबे हैं, उन्हें लगता है कि मोदी को गाली देकर ही हमारा रास्ता निकलेगा। कांग्रेस का नाम लिए बिना पीएम ने दुष्यंत कुमार की पंक्तियां पढ़ीं-तुम्हारे पांव के नीचे कोई जमीन नहीं, कमाल ये है कि फिर भी तुम्हें यकीन नहीं। कुछ लोग अपने लिए और अपने परिवार के लिए जी रहे हैं, पर मोदी देश के 25 करोड़ परिवारों के लिए जी रहा है। ‘भारत जोड़ो यात्रा’का जिक्र कर पीएम ने कहा, जो हाल में जम्मू-कश्मीर घूमकर आए हैं, वे भी देख सकते हैं कि वहां कितनी आन-बान-शान से घूमा जा सकता है। बता दें कि मंगलवार को लोकसभा में राहुल गांधी ने अडाणी के मुद्दे को लेकर पीएम पर आरोप लगाए थे।


मुझ पर लोगों का भरोसा अखबार की सुर्खियों की वजह से नहीं आया, मैंने देश के लिए पूरा जीवन खपा दिया है। लोग जानते हैं, मोदी संकट में मदद के लिए सामने आया। वे झूठे आरोपों पर भरोसा कैसे करेंगे?
मौके को मुसीबत बनाने का नाम थी UPA सरकार
पीएम ने कहा, यूपीए सरकार का 2004 से 2014 तक का काल सबसे अधिक घोटालों का दशक रहा है। तब देश के हर कोने में लोग असुरक्षित महसूस करते थे। मोदी ने 2जी, सीडब्ल्यूजी घोटालों का जिक्र कर कहा कि वैश्विक मंचों पर भारत की साख इतनी कमजोर हो गई थी कि दुनिया उसकी बात सुनने को तैयार नहीं थी। यूपीए सरकार मौके को मुसीबत में बदलने का पर्याय थी।
सदन की कार्यवाही से हटाया गया राहुल का बयान
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को अडाणी मामले को लेकर पीएम पर कई आरोप लगाए थे। उस दौरान दिए गए उनके एक बयान को सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया है। सदन की कार्यवाही से महुआ मोइत्रा और निशिकांत दुबे के बयान भी हटाए जाने की बात सामने आई है। इस बीच राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि लोकसभा में प्रधानमंत्री ने जो भी कहा, उसमें सच्चाई नहीं थी। वह उद्योगपति गौतम अडाणी का बचाव कर रहे हैं। संसद भवन परिसर में राहुल ने कहा, अगर अडाणी मित्र नहीं हैं तो यह कह देते कि जांच होगी। शेल कंपनियां और बेनामी संपत्तियां राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा विषय हैं। देश के बुनियादी ढांचे से जुड़ा विषय हैं। ये बहुत बड़ा घपला है। इस पर पीएम ने कुछ नहीं कहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.