सुशासन शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याओं का हो रहा निराकरण : विधायक गोमती साय

Updated on 17-10-2025 12:22 PM

जशपुरनगर। लोगों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने एवं ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण करने के उद्देश्य से जिले में सुशासन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी  में आज पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बुलडेगा में जिला स्तरीय सुशासन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय स्टाल लगाए गए, जिनके माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया गया। 

शिविर में भारी संख्या में बुलडेगा सहित आसपास गांव के लोग शामिल हुए। शिविर में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जिनका विभागों द्वारा यथासंभव निराकरण भी किया गया। शिविर में सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र विधायक श्रीमती गोमती साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। साथ ही कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को विभागीय योजनाओं एवं उनके लाभ के बारे में जानकारी दी। विधायक श्रीमती साय ने शिविर स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर लोगों को लाभान्वित किये जा रहे गतिविधियों की जानकारी ली। शिविर में केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं जैसे राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, फसल बीज, मछली जाल आदि से लोगों को लाभान्वित किया गया। साथ ही मौके पर आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया।इस दौरान विधायक श्रीमती साय ने महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत बच्चों के अन्नप्रासन्न एवं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की। इस दौरान शिविर में जिला पंचायत सदस्य सुरुचि पैंकरा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती धनियारो परहा, एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारीगण एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे।

शिविर में विधायक श्रीमती साय ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि समस्त योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को मिले। साथ ही उनके सभी समस्याओं का निराकरण भी हो। इसी उद्देश्य से सुशासन शिविर लगाया जा रहा है। इसके तहत लोगों की समस्याओं का यथा संभव निराकरण भी किया जा रहा है। साथ ही लोगों को उनके आवेदनों के निराकरण की जानकारी भी दी जा रही है। विधायक ने कहा कि केन्द्र और राज्य की सरकारें गांव, गरीब, किसान की प्रगति और खुशहाली के लिए सतत् कार्य कर रही हैं। उन्हें विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के आवास, जल जीवन मिशन के तहत घर पहुंच पानी, बिजली, सड़क, अस्पताल, स्कूल, शौचालय एवं विभिन्न सुविधाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।

कलेक्टर व्यास ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप शासकीय कामकाज में पारदर्शिता लाने तथा शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के अलावा आम जनता के समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करने के उद्देश्य से सुशासन शिविर लगाया जा रहा है। शिविर स्थल में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाकर अपने-अपने विभाग के योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। कलेक्टर श्री व्यास ने आम जनता को यह आश्वस्त किया कि सुशासन शिविर के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा लोगों को आवास की सुविधा से लाभान्वित करने प्रधानमंत्री आवास योजना का सुचारू क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसके तहत जिले में 50 हजार नए आवास स्वीकृत किए गए हैं। जिससे सभी परिवारों को आवास की सुविधा मिलेगी। कलेक्टर ने लोगों से प्रगतिरत आवास के कार्यों को तेजी से पूर्ण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सप्ताह सभी ग्राम पंचायत में ग्रामीण सचिवालय का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत स्थानीय अधिकारी कर्मचारी पंचायत में मौजूद रहकर ग्रामीणों की समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त कर यथासंभव निराकरण करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.