जनता का अभियान बने गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 08-01-2023 05:13 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम जनता का अभियान बने। जनता के सहयोग से गणतंत्र दिवस के पूर्व विशेष अभियान चला कर विकास कार्य और जन-कल्याण के लिए कार्यक्रम हों। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से जबलपुर में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री जबलपुर में गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यक्रम में शामिल होंगे। अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री विनोद कुमार उपस्थित थे। सांसद श्री राकेश सिंह, कमिश्नर और कलेक्टर जबलपुर से बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जबलपुर शहर सहित जिले का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जबलपुर में स्मार्ट सिटी के कार्य तेज गति से चलें। विकास कार्यों में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास और जन-कल्याण कार्यों के लिये अभियान चलायें। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान में विकास कार्यों को युद्ध स्तर पर करने की पूरी तैयारी कर ली जाए। मैं स्वयं निरीक्षण करने जबलपुर आऊँगा। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के पूर्व जब मैं आऊँगा तो नागरिकों के साथ भी बैठक करूँगा। नागरिकों को जोड़ कर विकास और जन-कल्याण के कार्य किए जाएँ।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कलेक्टर जबलपुर से गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की जानकारी ली। बताया गया कि 15 दिवसीय विशेष अभियान 10 से 25 जनवरी तक चलेगा। समस्त शासकीय भवनों की मरम्मत, पुताई एवं सौंदर्यीकरण होगा। सड़कों का सुधार कार्य होगा और विभिन्न गतिविधियाँ होंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.