छोटे-छोटे कामों के लिए लोग परेशान:शहर में 50 से ज्यादा निर्माण कार्य अटके

Updated on 18-05-2024 10:16 AM

लोकसभा चुनाव आचार संहिता के कारण शहर में 50 से ज्यादा नि‍र्माण कार्य अटके पड़े हैं। इधर, नामांतरण से लेकर छोटे-छोटे काम के लिए लोग तहसीलदार से लेकर एसडीएम के ऑफिस में चक्कर काट रहे हैं।

तहसीलदार और एसडीएम के ही यहां नामांतरण की 2 हजार से ज्यादा और सीमांकन के 200, बंटवारा, अभिलेख दुरुस्त करने, नक्शा और शिकायतों को मिलाकर करीब 6 हजार मामले पेंडिंग हैं। इसके साथ ही राशन के लिए हर महीने करीब 1500 पात्रता पर्ची बनती हैं, जो आचार संहिता लगने के बाद से रुकी हुई हैं। 16 मार्च से आचार संहिता लगी थी।

10 का वर्क ऑर्डर जारी, भूमिपूजन नहीं हो सका

आचार संहिता के कारण शहर में सड़कों और नाली निर्माण जैसे 50 काम रुक गए हैं। इनमें करीब 10 ऐसे हैं जिनका वर्कऑर्डर तो जारी हो गया, लेकिन भूमिपूजन नहीं हो सका। शेष कामों के या तो टेंडर होना हैं या टेंडर हो गया है तो वर्क ऑर्डर जारी नहीं हो सका है। निगम रुके कामों की सूची बना रहा है, ताकि आचार संहिता हटते ही काम शुरू हो सके।

कमिश्नर बोले- जल्द निपटारा करें

2 साल से ज्यादा पुराने मामले पहले हल होंगे
संभागायुक्त भोपाल डॉ. पवन कुमार शर्मा ने कलेक्टर, राजस्व न्यायालय में दो साल से अधिक समय से दर्ज प्रकरणों का निराकरण जल्द करने के निर्देश दिए हैं। सभी लंबित राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाएं। अगले माह राजस्व न्यायालय के केसों पर अलग से बैठक होगी।

फरवरी में 1500 से ज्यादा मामले लंबित थे
राजधानी में फरवरी मध्य तक नामांतरण के 1500 से ज्यादा मामले लंबित थे। अभिलेख दुरुस्त करने के 100 से ज्यादा, नक्शा संबंधी मामले डेढ़ लाख से ज्यादा और केवाईसी के ढाई लाख से ज्यादा मामलों पेंडिंग थे। लंबित मामलों में प्रदेश में भोपाल जिला 55वें नंबर पर था।

लोक सेवा केंद्र में सिर्फ आवेदन लिए जा रहे... भोपाल में 4 लोक सेवा केंद्र हैं। यहां रोज करीब हजार लोग सभी विभागों की 600 सेवाओं के लिए आवेदन करते हैं। इन सेवाओं की सत्यापित कॉपी एक दिन से लेकर 90 दिन की अवधि में बनानी होती है। दो महीने से काम अटके हैं। यहां सिर्फ आवेदन लिए जा रहे हैं।

आम लोगों से जुड़े काम दोबारा से शुरू करने को कहा है। सभी तहसीलदार और एसडीएम के यहां अकेले नामांतरण के ही 2 हजार से ज्यादा मामले पेंडिंग हैं। सभी को लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए हैं।

-कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.