लोग उंगली उठाना... खाता खोलने के लिए जूझ रहे विराट कोहली, आर अश्विन ने क्या कह दिया

Updated on 25-10-2025 01:28 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले और दूसरे मैच में विराट का खाता नहीं खोला। आईपीएल के बाद विराट पहली बार इसी सीरीज से मैदान पर उतरे। पर्थ में हुए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में मिचेल स्टार्क ने उनका शिकार किया। दूसरे मैच में जेवियर बार्टलेट की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन ने विराट कोहली के खराब फॉर्म पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि अगर विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में बड़ा स्कोर नहीं बना पाए तो लोग उन पर उंगली उठाना शुरू कर देंगे। अश्विन ने यह भी कहा कि विराट को रोहित शर्मा की तरह वापसी करनी चाहिए।
अश्विन ने अपने यूट्यूब शो में कहा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि वह वापसी करेंगे और सिडनी में स्कोर बनाएंगे। रोहित ने जो किया, विराट कोहली को सिडनी में उसकी जरूरत है। क्योंकि भारत में हम यह चर्चा नहीं करते कि हम क्यों हारे। हम अक्सर इस बात पर चर्चा करते हैं कि हम किसकी वजह से हारे। इससे पहले कि लोग उंगली उठाना शुरू कर दें, मुझे उम्मीद है कि विराट रन बनाएंगे।'अश्विन ने यह भी कहा कि वह इस बात से चिंतित थे कि विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट के खिलाफ जिस तरह से आउट हुए। पूर्व भारतीय स्टार ने बताया कि यह आउट इस वजह से हुआ क्योंकि कोहली गेंद की लाइन को ठीक से समझ नहीं पाए। उन्होंने कहा कि यह स्टार बल्लेबाज के लिए एक बड़ी चिंता का विषय हो सकता है।
अश्विन ने कहा- एक चीज मैं चिंतित होऊंगा, वह यह है कि विराट गेंद की लाइन से चूक गए। विराट ने अपना पैर गेंद की लाइन में रखा। यह मुझे एक कहानी बता रहा है कि उन्हें क्रीज पर समय बिताने की जरूरत है। सिडनी में ऐसा कोई कारण नहीं है कि विराट रन न बनाएं। लेकिन मुझे लगता है कि वह पिछले दो मैचों में जिस तरह से आउट हुए, उस पर बहुत गहराई से सोच रहे होंगे। यह आसान नहीं होगा, लेकिन मुझे उम्मीद है कि विराट इससे बाहर निकल आएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.