लोगों को सिर्फ बकवास करना है... विराट के शतक वाले विवाद पर बिफरे वसीम अकरम

Updated on 21-10-2023 03:04 PM
नई दिल्ली: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली ने अपने करियर का 48 वां शतक लगाया। कोहली का यह शतक काफी शानदार था। हालांकि इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसके कारण एक विवाद भी शुरू हो गया। दरअसल विराट कोहली जब 97 रन के स्कोर पर थे तो गेंदबाज नसुम अहमद ने लेग साइड पर एक गेंद डाल दी, जो रिप्ले में साफ लग रहा था कि वाइड थी लेकिन अंपायर रिचर्ड केटलबरो इस सही गेंद माना और वाइड नहीं दिया। वहीं टीम इंडिया को जीत के लिए सिर्फ दो रन की जरूरत थी।

इस घटना के बाद से ही विराट कोहली के शतक, अंपायर के फैसले और नसुम अहमद की उस गेंद को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई। कई लोगों का यह कहना था कि अंपायर ने जानबूझकर गेंद को वाइड नहीं दिया ताकि विराट कोहली अपना शतक पूरा कर सके। वहीं कुछ का मानना था कि नसुम ने विराट के शतक को रोकने के लिए लेग साइड में गेंद डाल दी थी।

इस पूरे मामले पर पाकिस्तान के दिग्गज पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने भी अपनी राय दी। आर्या टीवी के स्पोर्ट्स के शो के दौरान वसीम अकरम ने कहा, 'यह अंपायर के द्वारा की गई एक साधारण गलती थी, जो किसी से भी हो सकता है। यह निश्चित रूप से एक वाइड गेंद जरूर थी, लेकिन इस पूरे मामले पर वही लोग चर्चा कर रहे हैं जिनके पास करने के लिए कुछ नहीं है, जो सिर्फ बकवास पर जीते हैं और फिर वे इसके साथ ही आगे बढ़ जाते हैं। अंपायर के फैसले पर इतनी चर्चा की खास जरूरत है नहीं।'

इसके अलावा उन्होंने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि विराट कोहली एक अलग दुनिया से हैं। उन्होंने 50 ओवर तक फील्डिंग की और बल्लेबाजी में जब 90 रन तक पहुंचे तब भी वह बड़े हिट लगा रहे थे। यह उनके बेहतरीन फिटनेस को दर्शाता है।'

सिर्फ इतना ही नहीं, वसीम अकरम ने विराट कोहली के स्ट्राइक रेट को लेकर कहा कि कई लोगों का कहना है कि उनका स्ट्राइक रेट कम रहा, लेकिन मेरा मानना है कि अगर शतक के करीब है तो वह इसके लिए आगे क्यों नहीं जाएंगे? कोहली अपनी बल्लेबाजी के दौरान गेंदबाजों के साथ खिलवाड़ कर रहे थे और बल्लेबाजी का मजे ले रहे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.