मंडी में मटर 200 से 240 रुपए रुपए किलो ग्वालियर अंचल से आवक नहीं होने से भाव में तेजी

Updated on 31-10-2022 05:17 PM

दीपावली का त्योहार बीतते ही लोगों के स्वाद में हरी भरी मटर का जायका जुड़ जाता है, लेकिन अभी आवक कम होने से मटर हरी की जगह लाल हो रही है। मतलब, सब्जी मंडी में मटर के दाम खोया (मावा) को फेल कर रहे हैं। सब्जी मंडी में एक किलो मटर 200 से 240 रुपए में बिक रही है। मटर को अभी बाजार में आए पांच से छह ही दिन हुए हैं। मंडी की नब्ज समझते वालों की मानें तो अभी अंचल (लोकल) की मटर की आवक नहीं हो रही है, इसलिए शिमला से मटर आ रही है।

यही कारण है कि मटर, भाड़ा जुड़ने के बाद उसकी कीमत आसमान छू रही है। चार से पांच दिन पहले यही मटर 300 रुपए प्रतिकिलो बिक रही थी। जैसे-जैसे दिन गुजरते जाएंगे और अंचल के डबरा, चीनोर, पनिहार बेल्ट से मटर की आवक शुरू हो जाएगी, तो मंडी में मटर के दाम गिरते चले जाएंगे।

शहर की मंडी में अभी शिमला से आ रही मटर
छत्री मंडी सब्जी मंडी में कारोबार करने वाले राजीव और शाहरूख का कहना है कि अभी स्थानीय खेतों की मटर मंडी में नहीं आ रही है। अभी मटर को पकने में करीब 35 से 40 दिन लगेंगे। कुछ जगह से दिसंबर के पहले सप्ताह तक मटर आने लगेगी। अभी शिमला की मटर ग्वालियर की मंडी में आ रही है। मटर वैसे ही सीजन की शुरुआत के दौर में है।

साथ ही, शिमला से ग्वालियर की मंडी तक आने में लगने वाला भाड़ा उसे और अधिक महंगा कर देता है। अभी शिमला की मटर जो बाजार में हैं उसकी कीमत 200 रुपए से 240 रुपए प्रति किलो बिक रही है। जैसे-जैसे स्थानीय मंडी से आवक शुरू हो जाएगी तो यह मटर के दाम तेजी से नीचे गिरने लगेंगे।

दीपावली पर 300 रुपए बिक चुकी है
मटर को मार्केट में आए भी 6 से 7 दिन ही हुए हैं। दीपावली पर यह मटर 300 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही थी। मतलब, दीपावली पर खोया (मावा) बाजार में 270 से 280 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रहा था, लेकिन मटर उस पर भारी पड़ रही थी। पर छह दिन में ही वह 300 से उतरकर 220 से 240 रुपए प्रति किलो पर आ गई है।

दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक आएगी अंचल की मटर
ग्वालियर के आसपास मटर डबरा, चीनोर, भितरवार, पनिहार, घाटीगांव के बेल्ट में होती है। इस समय यहां मटर बोई जा चुकी है। उसके पकने और मंडी तक आने में 25 से 30 दिन लगेंगे। मतलब नवंबर के आखिरी तक स्थानीय खेतों की मटर सब्जी मंडी में आना शुरू हो जाएगी। उसके बाद यही मटर 20 से 25 रुपए प्रति किलो पर आ जाएगी। तब यही मटर आम और खास की थाली का जायका बनेगी।

मटर को पकने में लगते हैं 50 से 55 दिन, आवक पर असर नहीं
कृषि के जानकार रामसिंह तोमर ने बताया कि मटर को पकने में 50 से 55 दिन लगते है। अभी मटर बोई जा रही है। इसको पकड़े में समय लगेगा। अभी जो मटर बोई जा रही है वह दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक आ जाएगी। उसके बाद ही मटर की कीमत गिरेगी। अभी हुई बारिश के कारण मटर को बोने में 8 ये 10 दिन की देरी हुई है। वरना नवंबर के आखिरी सप्ताह तक स्थानीय मंडी की मटर आ सकती थी। बारिश से आवक पर कोई असर नहीं पड़ेगा। आगे मौसम पर निर्भर करेगा कि कितनी पैदावार होती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.