प्लेयर्स विदेशी लीग की NOC का समय बढ़ाना चाह रहे PCB और खिलाड़ी फिर आमने-सामने

Updated on 05-02-2024 12:46 PM

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और उसके खिलाड़ी एक बार फिर आमने-सामने हैं। इस बार विदेशी लीग में खेलने के लिए मिलने वाली NOC (अनापत्ति पत्र) पर मतभेद पैदा हो गया है। खिलाड़ी लीग में खेलने के लिए NOC का समय बढ़ाना चाह रहे हैं, जबकि बोर्ड इससे इंकार कर रहा है।

शोएब मलिक, मोहम्मद आमिर और शादाब खान सहित पाकिस्तान के कई क्रिकेटर ILT20, BPL और SA20 जैसी विदेशी लीग में खेल रहे हैं, जबकि 17 फरवरी से पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत हो रही है।

4 महीने पाकिस्तानी खिलाड़ी अपनी फीस को लेकर बोर्ड के रवैए से नाराज थे। तब प्लेयर्स को 4 महीने तक सैलरी नहीं मिली थी। इससे नाराज कई खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप खेलने से इंकार कर दिया था।खिलाड़ियों को अलग-अलग शर्तें और तरीखें दी

सूत्र ने बताया कि समस्या है कि खिलाड़ियों को अलग शर्तें और वापसी की तारीख दी गई हैं, जिससे समस्या पैदा हुई। ज्यादातर खिलाड़ियों को 7 फरवरी तक लौटना है। और कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जो 11 फरवरी तक लौट सकते हैं और कुछ 16 फरवरी तक भी लौट सकते हैं। इससे खिलाड़ियों में नाराजगी बढ़ गई।

वर्ल्ड कप के बाद हटाया गया था कोचिंग स्टॉफ, कप्तान भी बदला
वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने कोचिंग स्टॉफ में बदलाव किया। इतना ही नहीं, बोर्ड ने अपने रेग्युलर कप्तान बाबर आजम से कप्तानी भी छीन ली थी।

बोर्ड ने पिछले महीने यासिर अराफत को अपना हाई परफॉर्मेंस कोच बनाया।


इस बार क्या है मामला?
न्यूज एजेंसी PTI ने एक सूत्र के हवाले से रविवार को दावा किया कि कुछ खिलाड़ी विदेशी लीग में खेलने के लिए बोर्ड द्वारा दी जाने वाली अनिरंतर NOC नीतियों के कारण नाराज हैं। कई पाकिस्तानी खिलाड़ी इस समय ILT20 और बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) खेल रहे हैं।

इन खिलाड़ियों ने अपने बोर्ड से NOC बढ़ाने का अनुरोध किया, ताकि वे 17 फरवरी से शुरू होने वाली पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में हिस्सा लेने के लिए स्वदेश लौट सकें। इस पर पाकिस्तानी बोर्ड ने खिलाड़ियों को स्पष्ट कर दिया कि उनकी NOC नहीं बढ़ाई जाएगी और उन्हें अपने मूल कार्यक्रम के अनुसार ही लौटना पड़ेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.