कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी पेटीएम:एनुअल परफॉर्मेंस रिव्यू के तहत अलग-अलग डिपार्टमेंट्स में होगी छंटनी, AI भी जिम्मेदार

Updated on 14-03-2024 02:46 PM

पेटीएम की पैरेंट कंपनी 'वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड' करीब 20% कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी कर रही है। हाल ही में कंपनी ने कॉस्ट कटिंग के लिए 1000 एम्प्लॉइज को नौकरी से निकाल दिया था।

इस बात की जानकारी मनीकंट्रोल ने सूत्रों के हवाले से दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी यह लेऑफ एनुअल परफॉर्मेंस रिव्यू के तहत अलग-अलग डिपार्टमेंट्स में करने वाली है। इसके अलावा पेटीएम AI-पॉवर्ड ऑटोमेशन एक्सरसाइज भी कर रही है। इसके चलते भी जॉब कट हो सकता है।

RBI ने सभी बैंकिंग सेवाएं बंद करने का आदेश दिया
पेटीएम पहले से ही रेगुलेटरी नियमों के उल्लंघन और कई अन्य अनियमितताओं के चलते रिजर्व बैंक (RBI) की कार्रवाई का सामना कर रही है। इस एक्शन के तहत पेटीएम पेमेंट बैंक पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं, जिसकी डेडलाइन 15 मार्च है।

टीम को रिस्ट्रक्चर करने का आदेश
रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का एक कर्मचारी ने बताया कि मैनेजमेंट की ओर से कई फंक्शन में कर्मचारियों की संख्या कम करके टीमों को रिस्ट्रक्चर करने का आदेश है। कंपनी सेवरेंस पैकेज ऑफर नहीं कर रही है। बल्कि, कुछ सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को मार्च से शुरू होने वाली एक महीने की परफॉर्मेंस इंप्रुवमेंट प्लान (PIP) पर डाल रही है, जिससे संभवतः नौकरी से निकाल दिया जाएगा।

पेटीएम के स्पोक्सपर्सन बोले- यह प्रोसेस छंटनी से अलग
पेटीएम के स्पोक्सपर्सन ने कहा, 'हम अपने एनुअल अप्रेजल साइकिल की प्रोसेस में हैं, जो कंपनियों में एक नॉर्मल प्रैक्टिस है। इसमें हमारे ग्रोथ और कॉस्ट-एफिशिएंसी गोल्स के साथ परफॉर्मेंस का वैल्यूएशन और रोल सूटेबिलिटी के आधार पर एडजस्टमेंट हो सकता है। यह समझना जरूरी है कि यह प्रोसेस छंटनी से अलग है।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली: मुंबई के जुहू में देश की सबसे बड़ी लग्जरी होम डील में से एक ने सबका ध्यान खींचा है। एंजल वन के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश…
 22 September 2026
नई दिल्ली: देश के ऑटो मार्केट में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक ऑटो मार्केट में लौट रहे हैं। चालू वित्त वर्ष…
 22 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के 22,569 करोड़ रुपये के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। आईपीओ के 5.71 गुना…
 22 September 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेशकों की संख्या आय दिन बढ़ती दिख रही है। मार्केट के जानकार बताते हैं कि शेयर बाजार में सीधे निवेश के बजाय लोग म्यूचुअल…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक ने सीईओ पद के लिए आरबीआई को दो नाम भेजे हैं। इनमें ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO अनूप बागची और HDFC बैंक के…
 22 September 2026
नई दिल्ली: हम जब भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो सबसे पहला काम उसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए उसपर टेम्पर्ड ग्लास या स्क्रीन प्रोटेक्टर लगवाते हैं। दुकान…
 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
Advt.