Paytm पेमेंट्स बैंक की बढ़ी मुसीबत! अब मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्‍शन, 5.49 करोड़ का जुर्माना

Updated on 02-03-2024 01:26 PM
नई दिल्ली: पेटीएम पेमेंट्स बैंक की मुसीबतें खत्‍म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब वित्तीय खुफिया इकाई-भारत (एफआईयू) ने उसके खिलाफ एक्‍शन लिया है। मनी लांड्रिंग निरोधक नियमों के उल्लंघन को लेकर FIU ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) पर 5.49 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एफआईयू को कुछ इकाइयों और उनके कारोबार से जुड़ी कंपनियों के संबंध में अवैध गतिविधियों के बारे में जांच एजेंसियों से जानकारी मिली थी। इसमें ऑनलाइन जुए के आयोजन और सुविधा प्रदान करने की बात शामिल थी। शिकायत मिलने के बाद एफआईयू ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक की समीक्षा शुरू की।

सरकार ने क्‍या बताया है?

मिनिस्ट्री के मुताबिक, दस्तावेजों की जांच करने के बाद फाइनैंशल इंटेलिजेंस यूनिट ने बैंक को PMLA के नियमों का उल्लंघन करने के संबंध में एक कारण बताओ नोटिस जारी किया। पेटीएम पेमेंट्स बैंक के लिखित और मौखिक जवाब मिलने के बाद FIU ने उपलब्ध रिकॉर्ड्स के आधार पर पाया कि पेटीएम के खिलाफ आरोप सही हैं। इसके बाद 1 मार्च 2024 को उस पर 5 करोड़ 49 लाख रुपये का जुर्माना लगाने का आदेश जारी किया गया।

आरबीआई के बाद एफआईयू का चाबुक

एफआईयू की कार्रवाई आरबीआई के 31 जनवरी के निर्देश के बाद हुई है। आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 29 फरवरी से अपने ग्राहकों के खातों में नई जमा या ‘टॉप अप’ स्वीकार करने से रोक दिया था। बाद में तारीख को 15 मार्च तक बढ़ा दिया गया। पेटीएम पेमेंट्स बैंक के लिखित और मौखिक प्रस्तुतियों पर विचार करने के बाद रिकॉर्ड पर उपलब्ध भारी सामग्री के आधार पर एफआईयू-भारत के निदेशक ने पाया कि पेटीएम के खिलाफ आरोप प्रमाणित थे।

इस मामले में पेटीएम पेमेंट्स बैंक प्रवक्ता ने कहा, ‘यह पेनाल्टी एक बिजनेस सेगमेंट से जुड़े मुद्दों से संबंधित है, जिसे दो साल पहले डिसकंटीन्यू कर दिया गया था। उस अवधि के बाद हमने अपने मॉनिटरिंग सिस्टम्स और FIU को रिपोर्टिंग से जुड़े अपने मैकेनिजम्स को और मजबूत बनाया है।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.