पहली बार प्रॉफिट में आई पेटीएम, जानिए कहां से मिला 1,345 करोड़ रुपये का चेक

Updated on 22-10-2024 04:54 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस पहली बार मुनाफे में आई है। कंपनी ने मंगलवार को अपनी दूसरी तिमाही का रिजल्ट जारी किया। सितंबर तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 928.3 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 290.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी को अपने टिकटिंग प्लेटफॉर्म को जोमैटो को बेचने से 1,345 करोड़ रुपये का एकमुश्त लाभ हुआ। हालांकि इस दौरान कंपनी का परिचालन राजस्व में 34% की गिरावट के साथ 1,660 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में इसका परिचालन राजस्व 2,518 करोड़ रुपये था।
इस बीच कंपनी के शेयरों में करीब छह फीसदी गिरावट दिख रही है। बीएसई पर कंपनी का शेयर 6.01% की तेजी के साथ 682.25 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। कारोबार के दौरान यह 669.65 रुपये तक नीचे गया। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 992.05 रुपये और न्यूनतम स्तर 310.00 रुपये है। पेटीएम का शेयर 2021 में आया था। इसका इश्यू प्राइस 2150 रुपये था लेकिन यह कभी भी उस स्तर पर नहीं पहुंच पाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.