Paytm यहां पर करने जा रही 100 करोड़ का निवेश! शेयर पर दिखेगा ये सीधा असर, जानें क्या है तैयारी

Updated on 11-12-2023 02:30 PM
नई दिल्ली: देश की दिग्गज फिनटेक कंपनी पेटीएम (Paytm) बड़ा निवेश करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेटीएम गुजरात के GIFT सिटी में एक ग्लोबल पेमेंट डेवलेपमेंट सेंटर स्थापित करने के लिए 100 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रहा है। कंपनी के संस्थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा के मुताबिक, इस योजना के बारे में गिफ्ट सिटी के अधिकारियों के साथ बातचीत की जा रही है। बताया कि वह GIFT सिटी में एक वैश्विक भुगतान विकास केंद्र बनाने जा रहे हैं। उनका मानना है कि यहां से ग्लोबल पेमेंट के विस्तार का अवसर है। गिफ्ट सिटी और अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा प्राधिकरण (आईएफएससीए) द्वारा आयोजित ''इन्फिनिटी फोरम 2.0'' के मौके पर विजय शेखर शर्मा गांधीनगर में थे।

चल रही बातचीत

पेटीएम के सीईओ विजय शर्मा के मुताबिक, वह गिफ्ट सिटी में एक साल में ₹100 करोड़ से ज्यादा का निवेश करेंगे। अभी इसपर बातचीत चल रही है। बताया कि गिफ्ट सिटी में बड़े अवसर हैं जहां वैश्विक स्तर पर सेवाएं दी जा सकती हैं। अगले महीने यानी 10 से 12 जनवरी को गुजरात ग्लोबल समिट 2024 का आयोजन होगा। GIFT अपने दम पर एक टॉवर भी बना रहा है। फिनटेक प्रशिक्षण संस्थान और अनुसंधान व विकास केंद्र होने के चलते यह टॉवर राज्य और देश में फिनटेक उद्योग के लिए कई अवसर खोलेगा।

शेयरों में दिखी तेजी

पेटीएम के शेयरों में आज तेजी देखने को मिल रही है। पेटीएम के शेयर आज 4 अंकों से ज्यादा की उछाल के साथ 656 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। इसके पहले पेटीएम के शेयरों में गिरावट देखी गई थी। पिछले 6 महीनों में पेटीएम का शेयर 19 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है। वहीं बीते एक महीने में इसमें 26 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। हालांकि एक साल की बात करें तो पेटीएम के शेयर 23 फीसदी से ज्यादा उछले हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.