15 मार्च के बाद टॉप-अप नहीं होगा पेटीएम-फास्टैग:NHAI ने जारी की 39 बैंकों की नई लिस्ट, इसमें पेटीएम पेमेंट बैंक का नाम नहीं

Updated on 13-03-2024 02:53 PM

नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI ने फास्टैग जारी करने वाले बैंकों की रिवाइज लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में अब 39 बैंक और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनीज (NBFCs) को शामिल किया गया है। NHAI ने फरवरी में 32 बैंकों की लिस्ट जारी की थी।

रिवाइज लिस्ट में पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) का नाम शामिल नहीं है। क्योंकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पेटीएम पेमेंट बैंक को रेगुलेटरी नियमों का पालन नहीं करने और कई अन्य अनियमितताओं के चलते 15 मार्च के बाद सभी बैंकिंग एक्टिविटी बंद करने का आदेश दिया है।

15 मार्च तक कर सकते हैं इस्तेमाल
ऐसे में अगर आपके पास पेटीएम का फास्टैग है, तो आप इसे 15 मार्च तक इस्तेमाल कर सकेंगे। लेकिन इस दिन के बाद बैलेंस खत्म हो जाने के पर आपको नया फास्टैग लेना होगा। क्योंकि, इस दिन के बाद आप इसे टॉप-अप नहीं कर पाएंगे। नियमों के अनुसार फास्टैग से पेमेंट न होने पर दोगुना टोल देना होता है।

RBI ने 29 फरवरी के डेडलाइन को 15 मार्च तक बढ़ा दिया है
नई लिस्ट में देश के बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक HDFC बैंक, ICICI बैंक, पंजाब नेशनल बैंक शामिल हैं। 31 जनवरी को RBI ने अपने आदेश में PPBL को 29 फरवरी तक सभी बैंकिंग सेवाएं बंद करने का आदेश दिया था, जिसे बाद में रिवाइज कर 15 मार्च कर दिया था।

फोनपे से ऑनलाइन भी मंगवा सकते हैं नया फास्टैग

  • फोनपे ओपन करें और यहां बाय फास्टैग पर टैप करें।
  • अपना पैन, व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर डालें और कंटिन्यू पर टैप करें।
  • अगले पेज में व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर और मॉडल नंबर दर्ज करें और कंटिन्यू पर टैप करें।
  • अपना डिलीवरी पता दर्ज करें और कंटिन्यू पर टैप करें।
  • इसके बाद आपको पेमेंट करना होगा।

ऑफलाइन भी ले सकते हैं फास्टैग
इसके अलावा आप बैंक या फास्टैग डिस्ट्रीब्यूटर के जरिए भी फास्टैग ले सकते हैं। आप वहां जाकर जरूरी डॉक्यूमेंट देकर और तय फीस चुका कर फास्टैग ले सकते हैं।

15 मार्च के बाद भी काम करेंगे पेटीएम QR, साउंडबॉक्स और कार्ड मशीन
फरवरी में पेटीएम ने मर्चेंट्स पेमेंट्स के सेटलमेंट के लिए एक्सिस बैंक के साथ पार्टनरशिप की बात कही थी। कंपनी ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि वन97 कम्युनिकेशंस ने अपने नोडल अकाउंट को एक्सिस बैंक में ट्रांसफर कर उस बैंक में एक एस्क्रो अकाउंट ओपन किया है।

वन97 कम्युनिकेशंस ने कहा कि नोडल अकाउंट को एक्सिस बैंक में ट्रांसफर करने से पहले की तरह बिना रुके मर्चेंट्स सेटलमेंट होते रहेंगे। कंपनी और RBI ने कंफर्म किया है कि पेटीएम QR, साउंडबॉक्स और कार्ड मशीन सभी मर्चेंट पार्टनर्स के लिए 15 मार्च के बाद भी हमेशा की तरह काम करती रहेंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली: मुंबई के जुहू में देश की सबसे बड़ी लग्जरी होम डील में से एक ने सबका ध्यान खींचा है। एंजल वन के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश…
 22 September 2026
नई दिल्ली: देश के ऑटो मार्केट में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक ऑटो मार्केट में लौट रहे हैं। चालू वित्त वर्ष…
 22 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के 22,569 करोड़ रुपये के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। आईपीओ के 5.71 गुना…
 22 September 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेशकों की संख्या आय दिन बढ़ती दिख रही है। मार्केट के जानकार बताते हैं कि शेयर बाजार में सीधे निवेश के बजाय लोग म्यूचुअल…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक ने सीईओ पद के लिए आरबीआई को दो नाम भेजे हैं। इनमें ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO अनूप बागची और HDFC बैंक के…
 22 September 2026
नई दिल्ली: हम जब भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो सबसे पहला काम उसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए उसपर टेम्पर्ड ग्लास या स्क्रीन प्रोटेक्टर लगवाते हैं। दुकान…
 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
Advt.