कंगाली या कुछ और? शादी से पहले ही पाकिस्तानी 'IPL' टीम के मालिक ने सिर में उतार ली गोली

Updated on 07-07-2023 03:01 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान उस वक्त सन्न रह गया, जब पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) टीम मुल्तान सुल्तांस के मालिक आलमगीर खान तरीन की मौत की खबर आई। उन्होंने अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या की। पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तरीन ने लाहौर के गुलबर्ग स्थित अपने आवास पर पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद, लाहौर पुलिस ने जांच शुरू की और शुरुआती रिपोर्टों से पता चला कि यह आत्महत्या का मामला है।

मुल्तान सुल्तांस के सीईओ हैदर अजहर ने तरीन की मौत की पुष्टि की है। मुल्तान सुल्तांस के मालिक की मौत की खबर से पाकिस्तान और विदेशों में क्रिकेट समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस के अनुसार, वह किसी बीमारी से परेशान थे, जिसका जिक्र सुसाइड नोट में भी किया है। यह हालांकि हैरान करने वाला है। दरअसल, पाकिस्तान के बड़े बिजनसमैन थे।

अरबों के मालिक और दिसंबर में होनी थी शादी, फिर आत्महत्या क्यों?
80 मिलियन डॉलर उनकी नेटवर्थ थी, जो लगभग 67 अरब पाकिस्तानी रुपये के बराबर है। क्रिकेट टीम से लेकर तमाम बड़े बिजनस वह चलाते थे। उनके दोस्तों का कहना है कि कभी उन्होंने किसी बीमारी का जिक्र नहीं किया। यहां हैरान करने वाली बात यह भी है कि 63 वर्ष के आलम इसी वर्ष दिसंबर में शादी करने वाले थे। इससे पहले इस तरह की घटना हैरान करती है। पाकिस्तानी टीवी चैनलों की रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस को घटनास्थल पर सुसाइड नोट मिला। नोट में एक अज्ञात बीमारी से उनके संघर्ष का उल्लेख किया गया है। 63 साल के तरीन अविवाहित थे, लेकिन उनकी इस साल के अंत में दिसंबर में शादी करने की योजना थी।

कौन हैं आलमगीर खान तरीन?
मुल्तान सुल्तांस की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आलमगीर खान तरीन पाकिस्तान के दक्षिण पंजाब के एक प्रमुख व्यवसायी हैं। उन्हें शमीम एंड कंपनी (प्राइवेट) लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में उनकी भूमिका के लिए पहचान मिली। इस कंपनी के पास दक्षिण पंजाब में पेप्सिको के लिए आधिकारिक बॉटलिंग और फ्रेंचाइजी अधिकार हैं और 1990 से तरीन के नेतृत्व में हैं। इसके अलावा पाकिस्तान की सबसे बड़ी प्यूरीफायर कंपनी के भी मालिक थे।

यूएस में की थी पढ़ाई
तारेन ने अपनी स्नातक की डिग्री प्रतिष्ठित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले से हासिल की और बाद में येल विश्वविद्यालय से अपनी मास्टर डिग्री पूरी की। वह एक खेल प्रेमी थे, जो इस बात में दृढ़ता से विश्वास करते थे कि खेलों का विकास पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसी विश्वास के साथ उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग में मुल्तान सुल्तांस फ्रेंचाइजी खरीदी। मोहम्मद रिजवान टीम के कप्तान हैं और उन्होंने उन्हें 2021 में पीएसएल खिताब जीतने में मदद की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.