प्रदेश में 6755 पदों पर होगी पटवारी भर्ती, नए साल में 5 जनवरी से करें आवेदन

Updated on 15-12-2022 10:27 PM
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने पटवारी पद के लिए करीब 6755 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। पहले इस भर्ती के लिए पद कम थे, बाद बढ़ाकर 6755 कर दिए गए हैं। ग्रेजुएट पास उम्मीदवारों के लिए गोल्डन चांस है, अच्छे से तैयारी कर वो इस भर्ती परीक्षा में चयनित हो सकते हैं।

उम्मीदवार peb.mp.gov.in पर जाकर नए साल में जनवरी से 19 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीददवार को किसी भी विषय में ग्रेजुएट तो होना ही होगा, साथ ही सीपीसीटी स्कोर कार्ड, हिंदी टाइपिंग स्किल व कंप्यूटर आना भी अनिवार्य है।

सीपीसीटी पास न होने पर भी उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। लेकिन इसके नियुक्ति के बाद प्रोबेशन के समय तक पास करना होगा। इस भर्ती के साथ ट्रांसलेटर, असिस्टेंट हेडमास्टर, लाइब्रेरी असिस्टेंट, असिस्टेंट ऑडिटर,असिस्टेंट पब्लिक रिलेशन ऑफिसर, मार्केटिंग असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट कम DEO, स्टेनो टाइपिस्ट, प्रोबेशन ऑफिसर, कोच, डायरेक्ट समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है।

उम्र सीमा

  • अन- रिजर्व्ड- उम्मीदवार की न्ययूनत उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए।
  • रिजर्व्ड- उम्मीदवार की न्ययूनत उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 45 साल होनी चाहिए।

आवेदन फीस

  • अन- रिजर्व्ड- 500 रुपये
  • रिजर्व्ड- 250 रुपये

कब होगी परीक्षा

परीक्षा 15 मार्च, 2023 को दो पालियों में – सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जानी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.