अंतिम रेड तक चले मुकाबले में पटना ने टाइटंस को हराया, प्लेऑफ में पक्की की जगह

Updated on 14-02-2024 01:33 PM
कोलकाता: तीन बार के चैंपियन पटना पाइरेट्स अंतिम रेड तक चले मुकाबले में तेलुगू टाइटंस को 2 अंक से हराकर प्रो कबड्डी लीग के 10वें सीजन के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पांचवीं टीम बन गई है। पटना ने नेताजी इंडोर स्टेडियम में मंगलवार को टाइटंस को 38-36 से हराया। शुरुआती 10 मिनट में 8-16 से पिछड़ रही पटना की टीम सातवीं बार प्लेआफ में पहुंची है। उसकी ओर से मंजीत ने 8, संदीप ने 7, सचिन ने 5 और कृष्ण ढुल ने पांच अंक लिए। वहीं टाइटंस के पवन सहरावत (16 अंक) के चमकदार प्रदर्शन को फीका किया।

टाइटंस ने साढ़े चार मिनट में ही पटना को पहली बार ऑलआउट कर 10-3 की लीड ले ली। इसमें पवन सेहरावत के सात अंक शामिल थे। पवन नहीं रुके छठी रेड में आठवें अंक के साथ टाइटंस को 12-3 से आगे कर दिया। इसी बीच प्रफुल्ल जावरे ने दो अंक की रेड के साथ पटना को दूसरी बार सुपर टैकल की स्थिति में डाला लेकिन सचिन और मयूर ने उसे इस स्थिति से निकाल लिया। पवन नौवें मिनट में पहली बार आउट हुए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.