सीढ़ी और रैंप से चढ़कर 11वीं मंजिल पर पहुंच रहे मरीज, हादसे की आशंका

Updated on 15-05-2024 12:39 PM

भोपाल। अगर आप हमीदिया अस्पताल की 11वीं मंजिल पर स्थित कार्डियोलाजी विभाग में इलाज करवाने जा रहे हैं तो सतर्क रहें, यहां मरीजों और स्वजनों के लिए लिफ्ट की सुविधा नहीं हैं। यानी आपको इलाज के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी और अपने दिल को भी मजबूत करना होगा। यहां तक पहुंचने के लिए आपको सीढ़ी और रैंप का सहारा ही लेना होगा। इसके लिए आपको शारीरिक और दिमागी तौर पर मजबूत होने की जरूरत है। दरअसल हमीदिया अस्पताल में ब्लाक वन में 13 मंजिल हैं और वहां 13 लिफ्ट हैं लेकिन इनमें से छह खराब पड़ीं हैं। बाकी लिफ्ट के सामने लंबी कतारें लगती हैं। इधर इनके मेंटनेंस का टेंडर भी नहीं दिया गया है। जिम्मेदार लिफ्ट ठीक नहीं होने का कारण अचार संहिता को बता रहे हैं।

लिफ्ट में लग रही लंबे कतारें

गौरतलब है कि हमीदिया में लिफ्ट मेंटेनेंस का टेंडर डेढ़ माह से अटका है। प्रबंधन की तरह से नए टेंडर के लिए दो बार प्रस्ताव भेजा गया, लेकिन स्वीकृति नहीं मिली। जिस कारण लिफ्ट नहीं सुधर सकी, जिससे मरीजों को परेशानी से सामना करना पड़ रहा है। यहां 13 में से छह लिफ्ट चालू नहीं है। चार लिफ्ट इमरजेंसी, चिकित्सकों, लाजिस्टिक के लिए आरक्षित हैं। ऐसे में मरीजों व परिजनों के लिए सिर्फ तीन लिफ्ट बची हैं। ऐसे में दिन के समय मरीजों व स्वजनों की भीड़ होने पर अन्य लिफ्ट के सामने लंबी लाइन लगाकर खड़ा होना पड़ता है। कई बार जल्दी पहुंचना जरुरी होने पर लंबे समय तक खड़े रहने के बजाए सीढ़ी व रैंप से चढ़कर 11 मंजिल पर स्थित कार्डियोलाजी विभाग में पहुंचने को मजबूर होते हैं।

चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने दिए थे सवा दो करोड़ रूपये

हमीदिया अस्पताल को चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने मार्च माह में 2.21 करोड़ रुपए का बजट दिया था, जिससे ब्लाक वन की लिफ्ट मेंटेनेंस के साथ अन्य काम कराए जाने थे। इस मामले में जिम्मेदारों का कहना है कि अगले सप्ताह उच्च अधिकारियों के साथ बैठकर कर इस समस्या का निदान किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.