झोली में टांगकर ले जाने पड़ते हैं मरीज, क्योंकि वनग्रामों में विकास की अनुमति में है अड़चन

Updated on 20-03-2023 06:04 PM

देश के दस सबसे पिछड़े ब्लॉकों में शामिल बड़वानी जिले के पाटी ब्लॉक में बीस से ज्यादा गांवों में आज भी मोबाइल नेटवर्क नहीं है। यहां के गांवों तक पहुंचने के रास्ते इतने दुर्गम हैं कि यहां चार पहिया वाहन और बाइक तक नहीं पहुंचती। यहां सिर्फ पैदल ही पहुंच सकते हैं। कोई मरीज बीमार हो जाए तो मोबाइल नेटवर्क और सड़क न होने के कारण एंबुलेंस नहीं बुला सकते। गांव में कोई झगड़ा हो जाए तो पुलिस बुलाने के लिए फोन नहीं कर सकते। ऐसा इसलिए क्योंकि वनग्राम होने के कारण इन गांवों में विकास कार्याें के लिए आसानी से वन विभाग की अनुमति नहीं मिलती।

यही कारण है कि गांव की पानी की टंकी-पाइपलाइन, सड़क, आंनगबाड़ी, मोबाइल टॉवर का काम पूरा होने में दिक्कत आ रही है। हालांकि ग्रामीणों की लगातार मांग के बाद सरकार ने एक साल पहले प्रदेश के 827 वनग्रामों को राजस्व ग्राम में बदलने की घोषणा तो की है लेकिन इसकी प्रक्रिया बेहद धीमी है।

देवगढ़... यहां सड़क न होने से कभी कार नहीं पहुंची, 15 साल से सड़क बनाने की कवायद, आज तक नहीं बनी

ब्लॉ क मुख्यालय पाटी से करीब 18 किमी दूर बसा है एक हजार की आबादी वाला देवगढ़ गांव। उबड़खाबड़ रास्तों के कारण इस गांव में आज तक चार पहिया वाहन नहीं पहुंचा। गांव के बाहर का कोई व्यक्ति यहां बाइक चलाकर भी नहीं पहुंच सकता। ग्रामीण ही यहां के दुर्गम रास्तों पर बाइक चलाने का जोखिम उठाते हैं। दैनिक भास्कर टीम पाटी से चिचवानिया तक जोखिम भरे रास्ते पर बाइक चलाकर पहुंच गई। लेकिन चिचवानिया से आगे बाइक नहीं जा सकती थी। देवगढ़ गांव यहां से करीब दो किमी दूर था। यहां पहाड़ीनुमा और उबड़खाबड़ रास्ते पर पैदल ही चल सकते थे।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के उपयंत्री अतुल शर्मा बताते हैं- चिचवानिया से देवगढ़ तक साढ़े सात किमी सड़क साल 2008 में स्वीकृत हुई। लेकिन वन विभाग की सभी अनुमतियां लेने में 8 साल गुजर गए। साल 2016 में सड़क का काम शुरू हुआ। लेकिन पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण आज तक नहीं बन पाई। यहां तक निर्माण सामग्री पहुंचाना बहुत मुश्किल है। अब दोबारा से टेंडर लगाने की प्रक्रिया की जा रही है।गांव के काकड़ी सोनाछिया कहते हैं- गांव में बीमार और गर्भवतियों को झोली पर टांगकर या कंधे पर बैठाकर लाना अब सामान्य लगने लगा है।

गांव में पानी की टंकी, सड़क और सरकारी भवन नहीं बन पा रहे। क्याेंकि कहीं वन विभाग मामले अटका देता है ताे कहीं दुर्गम रास्तों के कारण निर्माण सामग्री नहीं पहुंच पाती। देवगढ़ के सरपंच अगरया कहते हैं वनग्राम होने से मूलभूत सुविधाओं के लिए वन विभाग के चक्कर लगाते हैं। गांव में नल जल योजना का काम कोई लेने को तैयार नहीं है। जो भी ठेकेदार वहां जाकर स्थिति देखता है तो काम लेने को तैयार नहीं होता क्योंकि वहां तक पहुंचने का रास्ता नहीं है।

इस प्रक्रिया में समय लगेगा, कई स्तर पर काम होना है

"सर्वे के लिए गजट नोटिफिकेशन होगा। इसके बाद सीमा निर्धारण के लिए सर्वे टीम बनाई जाएंगी। दावे आपत्तियां ली जाएंगी। इनके निराकरण के बाद ही वनग्राम को राजस्व ग्राम में बदलने की प्रक्रिया पूरी होगी।"

- चंद्रशेखर बालिम्बे, अपर सचिव, राजस्व विभाग


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.