पठान' ने रविवार को की झामफाड़ कमाई, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर झूम उठी शाहरुख की फिल्म

Updated on 30-01-2023 06:30 PM
कोरोना काल से बॉक्स ऑफिस पर हरियाली को तरस रहे सिनेमाहॉल इस वक्त 'पठान' की वजह से जैसे लहलहा उठा है। शाहरुख खान की 'पठान' ने जैसे बॉलीवुड को बॉक्स ऑफिस पर फिर से खड़े होने की एक नई उम्मीद दे दी है। हाल के साल में एक से बढ़कर एक फिल्में आईं जिसे लोगों ने सिरे से नकार दिया और ये सब इंडस्ट्री के लिए किसी खतरे से कम नहीं था। आखिरकार इस भंवर से बॉलीवुड को बाहर निकालने में शाहरुख की फिल्म 'पठान' का मैजिक काम कर गया। 'पठान' का पांचवें दिन यानी रविवार को भी बॉक्स ऑफिस पर खूब तहलका रहा और शुरुआती अनुमान पर यकीन करें तो फिल्म ने 30-40 करोड़ नहीं, बल्कि 65 करोड़ रुपये के आसपास कमाई कर डाली है। इस तरह 5 दिनों में 'पठान' ने देसी बॉक्‍स ऑफिस पर 276.5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

पिछले 6 साल में बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी फिल्म

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्‍शन में बनी 'पठान' ने रीजनल वर्जन (तेलुगू, तमिल) में भी ठीक-ठाक कमाई की है। श‍न‍िवार तक इन दोनो भाषाओं में फिल्‍म ने 7.5 करोड़ रुपये कमा लिए थे। जबकि रविवार की कमाई 2 करोड़ रुपये है। इस तरह तमिल और तेलुगू में भी पहले वीकेंड में 9.5 करोड़ रुपये के करीब कमाई हो चुकी है। इस तरह देशभर में तीनों भाषाओं को मिलाकर 'पठान' ने फर्स्‍ट वीकेंड में 286 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। तमाम बायकॉट और विरोधों के बावजूद फिल्म का जादू बॉक्स ऑफिस पर फेल नहीं हो सका। पिछले 6 साल में यह फिल्म सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म की लिस्ट में टॉप पर पहुंच चुकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.