पठान ब्रदर्स ने साथ की रमजान की पहली सहरी, खाने के टेबल पर दिखे लजीज आइटम्स

Updated on 24-03-2023 08:15 PM
नई दिल्ली: रमजान का महीना मुसलमानों के लिए सबसे पाक महीना होता है। इस पाक महीने में मुस्लमान रोजा रखने के साथ-साथ अल्लाह की इबादत भी जमकर करते हैं। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान का महीना नौवां महीना होता है। इस बार यह मुबारक महीना भारत में 23 मार्च से शुरू हुआ है और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पहला रोजा 24 मार्च शुक्रवार को रखा है। तो जाहिर है कि पहली सहरी भी शुक्रवार को ही की होगी। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व पठान ब्रर्दस युसूफ पठान और इरफान पठान ने भी रमजान की पहली सहरी एक दूसरे के साथ की है जिसकी तस्वीर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है।

युसूफ और इरफान ने साथ में की पहली सहरी
    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर्स युसूफ पठान और इरफान पठान ने पाक महीने रमजान मुबारक की पहली सहरी साथ की है। युसूफ और इरफान दोनों ने ही सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सहरी करते हुए कुछ तस्वीर साझा की हैं। जोकि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस पठान ब्रदर्स की इस पोस्ट को अधिक पसंद भी कर रहे हैं। जहां युसूफ ने पोस्ट शेयर करते हुए उसकी केप्शन में लिखा 'भाई के साथ पहली सहरी'। तो वहीं इरफान ने लिखा 'पहली सहरी'। दोनों की केप्शन एक दूसरे से काफी सामान थी।
    इसके अलावा बात करें दोनों भाइयों के करियर की तो इरफान पठान भारत के लिए 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। वहीं युसूफ ने भी टीम इंडिया के लिए 57 एकदिवसीय मुकाबले और 22 टी20 मैच खेले हैं। मौजूदा समय में इरफान पठान स्टार स्पोर्टस के लिए कमेंट्री करते हुए नजर आते हैं। वह टी20 वर्ल्ड कप 2022 और आईपीएल जैसे बड़े इवेंट्स में कमेंट्री कर चुके हैं। इतना ही नहीं बल्कि इरफान और युसूफ अब भी क्रिकेट से जुड़े रहने के लिए अलग-अलग क्रिकेट लीग्स में हिस्सा लेते रहते हैं।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.