मेट्रो की राह; अब भी 4 बड़ी बाधाएं हटाना चुनौती:भोपाल स्टेशन के सामने से बची दो बिल्डिंग भी दूसरे दिन हटाईं

Updated on 01-01-2025 01:36 PM

मेट्रो रूट में बाधा बन रहे भोपाल स्टेशन के सामने सरकारी जमीन पर 67 साल के कब्जे की तस्वीर 24 घंटे में बदल गई। मंगलवार को दूसरे दिन कार्रवाई करते हुए यहां बची 2 बिल्डिंगों को प्रशासन ने गिराकर मलबे में बदल दिया। सोमवार से शुरू हुई कार्रवाई में यहां कुल 29 दुकानों को हटाया गया।

रेलवे स्टेशन के सामने मेट्रो का अंडरग्राउंड स्टेशन बनना है। इसके लिए अभी 30% ही कब्जे हटाए गए हैं। यहां कुल 98 दुकानें चिह्नित की गई थीं। अभी 70% कब्जे और हटना है। इसके बाद भी पुट्ठा मिल और बड़ा कब्रिस्तान की दीवार समेत 4 बड़ी बाधाएं हटाना अब भी प्रशासन के लिए चुनौती हैं। 67 सालों में इन दुकानों को कई बार हटाने के प्रयास हुए पर सभी नाकाम रहे।

पूरा हिस्सा मेट्रो ने कब्जे में लिया मंगलवार को इस पूरी जमीन को लोहे के शेड से चारों तरफ से कवर कर दिया गया। मेट्रो ने इस पूरी जमीन को अपने कब्जे में ले लिया है। अब यहां अंडरग्राउंड स्टेशन बनाने का काम शुरू हो सकेगा। यहां जमीन के ऊपर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा।

अन्य दुकानदारों ने भी सामान हटाना शुरू कर दिया है रेलवे स्टेशन की पार्किंग के पास बनी दुकानों के संचालकों ने भी खुद ही दुकानों से सामान हटाना शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन बीते एक सप्ताह से उन्हें समझाइश दे रहा है। हालांकि सोमवार तक किसी ने खुद से सामान नहीं हटाया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.