पतंजलि योग समिति का एक दिवसीय नि:शुल्क समन्वित योग शिविर रविवार को

Updated on 19-11-2022 05:37 PM

रायपुर

पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के केन्द्रीय प्रभारी स्वामी परमार्थ देव का एक दिवसीय नि:शुल्क शिविर अनुपम गार्डन में रविवार, 20 नवम्बर को आयोजित किया गया है। जिसमें आचार्य चंद्रमोहन, सचिन भाई प्रभारी युवा भारत हरिद्वार एवं संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय भी प्रमुख रूप से अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

पतंजलि योग समिति के सह-राज्य प्रभारी योगाचार्य छबिराम साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी रायपुर के अनुपम गार्डन में एक दिवसीय नि:शुल्क समन्वित (इन्टीग्रेटड ) योग शिविर का आयोजन रविवार को प्रात: 5.30 से 8 बजे के बीच किया गया है। यह शिविर स्वामी परमार्थ देव जी के सानिध्य में होगा। संभाग स्तरीय होने वाले योग शिविर में भाग लेने वालों को खाली पेट, ढीले ढाले वस्त्र पहनकर, योग हेतु स्वंय का चादर अथवा योगा मैट लेकर आना होगा।

योग अभ्यास के माध्यम से ही हम स्वस्थ रहे सकते है। करे योग-रहे निरोग की भावना हम सभी लोगों में होनी चाहिये. वैसे अनुपम गार्डन में योग विज्ञान शिविर का आयोजन नियमित किया जा रहा है । इस अवसर पर संजय अग्रवाल अध्यक्ष भारत स्वाभिमान ट्रस्ट छत्तीसगढ़ भी विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे, इसके अलावा रायपुर संभाग के सभी साधकगण, अनुपम गार्डन सैर सपाटा संघ के सभी सदस्य शामिल होंगे। इस अवसर पर पतंजलि परिवार के राज्य प्रभारीगण, रायपुर जिला के प्रभारी के साथ- साथ नगर के विभिन्न कक्षाओं के योग शिक्षक साधकों के साथ सम्मानित होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.