Whatapp से फ्लाइट्स के बारे में पैसेंजर्स को देनी होगी सही जानकारी, थप्पड़ कांड के बाद DGCA ने जारी की गाइडलाइन

Updated on 16-01-2024 01:51 PM
नई दिल्ली: घने कोहरे के कारण राजधानी दिल्ली समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित हुई है। दिल्ली में रविवार को कम दृश्यता के कारण कुल 10 उड़ानों का मार्ग बदला गया और लगभग 100 उड़ानों में विलंब हुआ। साथ ही कुछ उड़ानों को कैंसल कर दिया गया। इससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ान में देरी की घोषणा कर रहे इंडिगो के पायलट पर एक पैसेंजर ने हमला कर दिया। इस बीच डीजीसीए ने खराब मौसम के कारण उड़ानों के कैंसिल होने के संबंध में गाइडलाइन जारी की है। उसका कहना है कि इस बारे में यात्रियों को सटीक जानकारी एसएमएस, वॉट्सऐप या ईमेल के जरिए दी जानी चाहिए। सभी एयरलाइन कंपनियों को तुरंत प्रभाव से इसका पालन करने को कहा गया है।

डीजीसीए ने एयरलाइंस से उड़ान में देरी के संबंध में सटीक वास्तविक समय की जानकारी प्रकाशित करने और हवाई अड्डों पर कोहरे से संबंधित व्यवधानों के बीच यात्रियों के साथ उचित रूप से संवाद करने के लिए हवाई अड्डों पर कर्मचारियों को संवेदनशीलता से पेश आने की जरूरत पर जोर दिया। बड़ी संख्या में उड़ानों में देरी और उनके रद्द होने तथा यात्रियों के मुश्किलों का सामना करने की घटनाओं के सामने आने के बाद डीजीसीए कई एसओपी लेकर आया है डीजीसीए ने कहा कि एयरलाइन को अपनी उड़ानों में देरी के संबंध में सटीक वास्तविक समय की जानकारी प्रकाशित करनी चाहिए।

गाइडलाइन में क्या है

एक विज्ञप्ति के अनुसार, हवाई अड्डों पर एयरलाइन कर्मचारियों को उचित रूप से संवाद करने और उड़ान में देरी के बारे में यात्रियों का लगातार मार्गदर्शन और सूचित करने के लिए संवेदनशील होना चाहिए। डीजीसीए ने कहा कि मौजूदा कोहरे और विपरीत मौसमी परिस्थितियों को देखते हुए हवाई अड्डे पर भीड़भाड़ को कम करने और यात्रियों की असुविधा को कम करने की दृष्टि से एयरलाइन ऐसी उड़ानों को पर्याप्त समय पहले ही रद्द कर सकती हैं जिनमें ऐसी स्थितियों (खराब मौसम) के कारण तीन घंटे से अधिक की देरी होने की आशंका हो।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि दिल्ली हवाई अड्डे सहित विभिन्न हवाई अड्डों पर कोहरे के कारण होने वाले व्यवधान और प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण देरी, टिकट रद्द करवाने और यात्रियों को असुविधा होने के कारण एसओपी जारी की गई है। इससे पहले सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उड़ान संचालन में कोहरे से संबंधित व्यवधानों को कम करने के लिए सभी स्टेकहोल्डर्स चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। उनके इस बयान के कुछ घंटों बाद इन्हें जारी किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.