राजधानी एक्‍सप्रेस के पहिये से चिंगारी निकलती देख यात्रियों में दहशत, हाथरस स्‍टेशन पर बुझाई गई आग

Updated on 30-09-2025 03:39 PM
 हाथरस: यूपी के हाथरस में राजधानी एक्सप्रेस के कोच संख्या बी/6 के पहिए से अचानक चिंगारी निकली और धुआं उठाने लगा। कोच से उठे धुएं को देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया।राजधानी एक्सप्रेस को तत्काल हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रोका गया और ट्रेन के पहिए में लगी आग को बुझाया गया। हादसे की जानकारी होने पर रेलवे अधिकारी और रेलवे सुरक्षा बल भी मौके पर पहुंच गए।29 सितंबर देर शाम को दिल्ली से हावड़ा की ओर जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस के पहिए से करीब पौने सात बजे अचानक आग निकलती देखकर रेलवे अधिकारियों में खलबली मच गई। ट्रेन को शाम करीब 6:58 बजे हाथरस जंक्शन स्टेशन पर रोका गया और पहिये की आग को बुझाया गया। हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस करीब 23 मिनट तक रुकी रही। इसके बाद ट्रेन को यहां से रवाना किया गया।


हाथरस जंक्‍शन पर रोककर धधकते पहिए को ठंडा किया गया

बताया जा रहा है कि नई दिल्ली से 4 बजकर 50 मिनट पर राजधानी एक्सप्रेस हावड़ा के लिए रवाना हुई थी। हादसे की जानकारी तब हुई जब राजधानी एक्सप्रेस सासनी स्टेशन से गुजर रही थी। तभी स्टेशन अधीक्षक को पहियों में आग निकलती दिखाई दी। सासनी रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने इस की सूचना पर ट्रेन के चालक व हाथरस जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक को दे दी। इसके बाद धीमी गति से ट्रेन को हाथरस जंक्शन स्टेशन तक लाया गया। सोमवार शाम 18:58 बजे ट्रेन को हाथरस जंक्शन पर रोककर अग्निशमन यंत्र से आग के कारण धधकते पहिये को ठंडा किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एक इमारत गिरी और 7 लोगों की जान चली गई... इस हादसे ने सिर्फ दिल्ली के सत्य निकेतन को नहीं, बल्कि देश के तेजी से फैलते शहरों में…
 22 September 2026
नई दिल्ली: राजस्थान का जोधपुर एयरबेस जल्द ही दुनिया की कई प्रमुख वायु सेनाओं की ताकत का गवाह बनने वाला है। यहां 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक मल्टीनेशनल एयर…
 22 September 2026
नई दिल्ली: क्या कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गोद लिए गए बच्चे को सालों बाद वापस किसी संस्था को सौंपा जा सकता है? अगर बच्चा बड़ा होने के साथ इतना आक्रामक…
 22 September 2026
नई दिल्ली: सिंधु जल समझौता रुकने से पाकिस्तान में बहुत ही छटपटाहट है। उसने इस समझौते को फिर से शुरू करवाने के लिए भारत पर दबाव बनाने के अपने सारे…
 22 September 2026
सी.आर. पाटिल, नई दिल्ली: जल हमें उन तरीकों से जोड़ता है, जिनमें बहुत कम दूसरे संसाधन जोड़ पाते हैं। नदियां प्रशासनिक सीमाओं को नहीं पहचानतीं। भूजल के स्रोत कई समुदायों…
 22 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी SIR के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। पुरानी दिल्ली के 125 साल के वोटर श्याम मुखिजा…
 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
Advt.